• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

फीकल स्लज एवं सेप्टेज मैनेजमेंट पर कार्यशाला का आयोजन

Where no sewerage will be disposed of from Flexil Sludge and Septage Management Technology - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश की नगरीय निकायों को फीकल स्लज एवं सेप्टेज मैनेजमेंट को लेकर स्वायत्त शासन विभाग में मंगलवार को एक कार्यशाला हुई। राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) एवं आॅल इण्डिया इंस्टीट्यूट आॅफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट के संयुक्त तत्वाधान में हुई इस कार्यशाला की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक स्वायत्त शासन विभाग मुकेश कुमार मीणा ने की। कार्यशाला में सेप्टेज मैनेजमेंट पर बताया गया कि प्रदेश के जिन शहरों में सीवरेज लाना संभव नहीं है, ऐसे शहरों में सेप्टेज मैनेजमेंट लागू किया जायेगा। यह एक साधारण तकनीक है। इसके तहत मल का निस्तारण किया जाता है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहरी क्षेत्रों में मल गादध्सेप्टिक प्रबंधक के महत्व को मानते हुए, राजस्थान के 100 से अधिक छोटे शहरांे की सेप्टेजध्मल गाद स्थिति का अध्ययन शहरी विकास मंत्रालय, भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) द्वारा किया गया है। कार्यशाला में फीकल स्लज एवं सेप्टेज मैनेजमेंट (एफएसएसएम) की नीति एंव नियामक ढ़ांचा, प्रोद्योगिकी, अपशिष्ठ जल प्रक्रिया का विकेन्द्री दृष्टिकोण, सूचना, शिक्षा एवं संचार गतिविधियों में समुदाय की सहभागिता विषयों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा प्रस्तुतीकरण के माध्यम से जानकारी दी गई।कार्यशाला में मुख्य अभियन्ता स्वायत्त शासन विभाग भूपेन्द्र माथुर, आॅल इण्डिया इंस्टीट्यूट आॅफ लोकल सेल्फ गर्वनमेंट की निदेशक उत्कर्षा कावेदी, सीडीडी सोसायटी के क्षेत्रीय प्रबंधक नोगेश भारद्वाज, सेप्ट विश्वविद्यालय अहमदाबाद के वरिष्ठ प्रोफेसर ध्रुव भावसर, राष्ट्रीय नगर कार्य संस्थान (एनआईयूए) सेनिटेशन प्रोग्राम के टीम लीडर दीपेन्द्र कपूर तथा 18 नगरीय निकायों के प्रशासनिक एवं तकनीकी अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Where no sewerage will be disposed of from Flexil Sludge and Septage Management Technology
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: where no sewerage will be disposed of from flexil sludge and septage management technology, dlb, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved