• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जब-जब युवा बोला है, राजसिंहासन डोला है, छात्रों की गूंज मैराथन में टीकाराम जूली का आह्वान

Whenever the youth has spoken, the throne has shaken; Tikaram Julie call echoes in the students marathon - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर देशव्यापी पेपर लीक की गंभीर समस्या के खिलाफ सोमवार को जयपुर में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई द्वारा 'छात्रों की गूंज' मैराथन का विशाल आयोजन किया गया। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की अगुवाई में आयोजित इस मैराथन में हजारों की संख्या में छात्र और युवा सड़कों पर उतरे।
युवाओं के मुद्दों, विशेषकर पेपर लीक के खिलाफ लगातार प्रखर आवाज उठाने वाले जूली ने इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों पर तीखा प्रहार किया। यह दौड़ राजस्थान यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार से शुरू होकर ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल पर संपन्न हुई। इस मैराथन में हुजूम उमड़ पड़ा जो इस बात की तस्दीक करता है कि आज युवा नीट समेत देश में भाजपा राज में हो रहे पेपरलीक से बेहद आक्रोशित है।
मैराथन के समापन पर उपस्थित जनसमूह और युवाओं को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जोश भरते हुए कहा कि इतिहास गवाह है, जब-जब युवाओं ने कुछ तय किया है, तब-तब देश और प्रदेश में बड़ा परिवर्तन आया है। उन्होंने नारा देते हुए कहा, "जब-जब युवा बोला है, राजसिंहासन डोला है।"
जूली ने पेपर लीक के कारण अवसाद में आकर जान गंवाने वाले मासूम छात्रों का मुद्दा उठाते हुए सत्तापक्ष को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि आज सरकार ने अति कर रखी है; देश में 22-22 बच्चे सुसाइड कर चुके हैं, लेकिन भाजपा का एक भी नेता इन पीड़ित परिवारों के आंसू पोंछने तक नहीं गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पूरे देश के युवा धर्मेंद्र प्रधान से नैतिकता के आधार पर इस्तीफे की मांग कर रहे थे, पर इस्तीफा तो तब दिया जाए जब नैतिकता बची हो। इन लोगों की आंखों का पानी पूरी तरह सूख चुका है।
टीकाराम जूली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर वादाखिलाफ़ी का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के समय राजस्थान आकर पेपर लीक से मुक्ति के बड़े-बड़े भाषण देने वाले प्रधानमंत्री आज देश के युवाओं की बदहाली पर पूरी तरह मौन हैं। उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि मोदी जी के सत्ता में आने के बाद पिछले 12 वर्षों में देश के अलग-अलग हिस्सों में लगभग 90 पेपर लीक हो चुके हैं, जिसने करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में डाल दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अब तो ये लोग चंदा चोरी पर उतर आए हैं और भगवान राम के नाम को भी नहीं बख्श रहे हैं।
जूली ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि आप ही वो लोग हैं जिन्होंने इन्हें सत्ता की कुर्सियों पर बैठाया था और अब यही जांबाज छात्र और युवा इन्हें सत्ता से उतारने का काम करेंगे। आने वाले समय में इनका सूपड़ा साफ होना तय है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के युवाओं और छात्रों ने अब यह भली-भांति समझ लिया है कि आज उनके हक और अधिकारों की लड़ाई अगर कोई पूरी प्रामाणिकता से लड़ रहा है, तो वो सिर्फ राहुल गांधी हैं। राहुल गांधी पूरे देश के अंदर छात्रों से कंधे से कंधा मिलाकर उनकी मजबूत आवाज बन रहे हैं।
इस विशाल मैराथन और विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़, कांग्रेस विधायक मनीष यादव, विधायक शिखा बराला, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सारिका चौधरी, कोटपूतली-बहरोड़ इंद्राज गुर्जर, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज, हरसहाय यादव, देशराज मीणा, सुमित भगासरा, रामसिंह सामोता एवं रोहित जूली सहित कांग्रेस और एनएसयूआई के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, छात्र नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Whenever the youth has spoken, the throne has shaken; Tikaram Julie call echoes in the students marathon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nsui school ki goonj marathon, national paper leak protest, tikaram julie led youth agitation, jaipur student mobilization campaign, academic integrity crisis rally, state opposition anti corruption march, public educational grievance demonstration, special news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved