• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर, सर्दी से राहत, रात का तापमान बढ़ा, एक सप्ताह शुष्क रहेगा मौसम

Western Disturbance affects Rajasthan, providing relief from the cold; night temperatures rise, dry weather expected for a week - Jaipur News in Hindi

जयपुर। उत्तर भारत में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) के प्रभाव से राजस्थान में सर्दी का असर फिलहाल कमजोर पड़ गया है। बीकानेर, जैसलमेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर सहित उत्तर-पश्चिमी जिलों में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया, जिससे लोगों को सुबह-शाम की कड़ाके की ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 18 दिसंबर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना जताई गई है, जिससे मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। बीते 24 घंटों में बीकानेर संभाग के अलावा जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, झुंझुनूं और सीकर क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहे। बादलों के कारण उत्तर से आने वाली ठंडी हवाएं कमजोर रहीं। न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार सीकर के पास फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, दौसा में 6.6, लूणकरणसर में 6.9, सीकर में 7.5, अलवर में 7.8, वनस्थली (टोंक) में 7.9, चूरू और भीलवाड़ा में 8.8, नागौर में 6.8 तथा जयपुर में 11.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान में हल्की गिरावट
बादल छाने से बीकानेर संभाग में दिन के तापमान में करीब 1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी गई। प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 31.4 डिग्री सेल्सियस रहा। जोधपुर में 30.2, बीकानेर में 30.0, जैसलमेर में 29.9 और जयपुर में 27.5 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार फिलहाल सर्दी से राहत बनी रहेगी, लेकिन आगामी पश्चिमी विक्षोभ के बाद तापमान में फिर गिरावट देखने को मिल सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Western Disturbance affects Rajasthan, providing relief from the cold; night temperatures rise, dry weather expected for a week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: western disturbance, affects rajasthan, providing, dry weather, expected week, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved