• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान मौसम अपडेट : जयपुर, भरतपुर, अजमेर, जोधपुर समेत कई जिलों में शाम तक बारिश व ओले गिरने की संभावना, 40-50 Kmph की रफ्तार से चलेगी हवा

Weather Update: There is a possibility of rain and hail with thunder in many districts including Jaipur, Bharatpur, Ajmer, Jodhpur, wind speed will be 0-50 Kmph. - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मौसम विभाग के मुताबिक तीव्र मेघगर्जन बारिश आज भी बीकानेर, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद दर्ज होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं तेज आंधी, हवाएं 40-50 Kmph तथा एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि व वज्रपात होने की संभावना है।*

एक सक्रिय विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में तेज आंधी-बारिश दर्ज की गई है। राज्य में सर्वाधिक बारिश गोगुंदा, उदयपुर में 75 मिमी दर्ज की गई है। आंधी बारिश की गतिविधियां 12-14 मई को भी जारी रहने की प्रबल संभावना है। इसके प्रभाव से अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से नीचे रिकॉर्ड होने व हीटवेव नहीं चलने की संभावना हैं।
बिजली गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौतबूंदी के हिंडोली क्षेत्र मे शुक्रवार रात को आकाशीय बिजली गिरने से छत की पट्टियां टूट गईं। मलबे के नीचे दबने से कमरे मे सो रहे ​​​​​कर्मा बाई (30), इनकी बेटी दिव्या (3) और कर्मा बाई के बहनोई (जीजा) बाबूलाल (45) पुत्र शुभकरण की मौत हो गई। इनके अलावा हीरा बाई गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weather Update: There is a possibility of rain and hail with thunder in many districts including Jaipur, Bharatpur, Ajmer, Jodhpur, wind speed will be 0-50 Kmph.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weather update, possibility, rain, jaipur, bharatpur, ajmer, jodhpur, wind, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved