• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राजस्थान में बदलेगा मौसम का मिजाज : बाड़मेर में 34 डिग्री गर्मी, फतेहपुर-डूंगरपुर में 5.4 डिग्री सर्दी, अगले हफ्ते बढ़ेगी ठंड

Weather to Change in Rajasthan: 34 Degrees Celsius in Barmer, 5.4 Degrees Celsius in Fatehpur-Dungarpur, Cold to Intensify Next Week - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के प्रभाव से शनिवार को भी मौसम का मिला-जुला असर देखने को मिला। उत्तर-पश्चिमी जिलों में हल्के बादल छाए रहे, जिससे सुबह-शाम की तेज सर्दी और शीतलहर से कुछ राहत मिली। दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। राज्य के कई जिलों में दिन के समय तेज धूप रही। बाड़मेर में शनिवार को अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं, फतेहपुर और डूंगरपुर सबसे ठंडे इलाके रहे, जहां न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। कई जिलों में 30 डिग्री से ऊपर तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान नागौर, बीकानेर, फलोदी, जोधपुर, जैसलमेर, बाड़मेर, जालौर और पाली में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर रहा। श्रीगंगानगर में शनिवार सुबह हल्की धुंध भी देखने को मिली।
22 दिसंबर तक बना रहेगा असर
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 दिसंबर तक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर बना रह सकता है। इस दौरान कहीं-कहीं हल्के बादल छाए रहेंगे और तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
23 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी
उन्होंने बताया कि 23 दिसंबर से यह सिस्टम कमजोर होकर समाप्त हो जाएगा। इसके बाद जैसे ही आसमान साफ होगा, उत्तर भारत में ठंड बढ़ने लगेगी। 24 दिसंबर से उत्तरी हवाएं चलने के कारण तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।
कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सर्द हवाओं के चलते उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में घना कोहरा छा सकता है, जिससे सुबह के समय दृश्यता प्रभावित हो सकती है।
कुल मिलाकर, फिलहाल प्रदेश में दिन में हल्की गर्मी और रात में ठंड का असर बना रहेगा, लेकिन अगले सप्ताह से सर्दी और कोहरा दोनों तेज होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Weather to Change in Rajasthan: 34 Degrees Celsius in Barmer, 5.4 Degrees Celsius in Fatehpur-Dungarpur, Cold to Intensify Next Week
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: weather, change, rajasthan, barmer, fatehpur-dungarpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved