जयपुर। पहाड़ों में बर्फबारी से प्रदेश में मौसम सर्द बन गया है। धूप नहीं निकलने से तापमान में गिरावट आई है। राजधानी जयपुर में दो दिन से बादल छाए रहने के कारण अधिकतम तापमान में कमी आई है। मंगलवार को भी सुबह बादल छाए रहे। तड़के कुछ क्षेत्रों में बारिश के छींटे गिरे। दोपहर बाद भी हल्की फुहारें आईं। तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। प्रदेश में अगले एकाध दिनों में मावठ के आसार बन रहे हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी दो दिन में मावठ हो सकती है। इससे तापमान में गिरावट आएगी। मावठ से रबी की फसलों को अमृत मिलेगा। मावठ से गेहूं, सरसों, चना व लहसुन के पौधों की बढ़वार में इजाफा होगा।
लोकसभा चुनाव 2024: 5 बजे तक बिहार में 46.72%,J&K में 65.08% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 77.57% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 5 बजे तक 50.87% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope