• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्षेत्र के विकास को लेकर हम पूरी तरह प्रतिबद्ध : विधानसभा अध्यक्ष जोशी

We are fully committed to the development of the area: Assembly Speaker Joshi - Jaipur News in Hindi

-विधानसभा अध्यक्ष के हाथों मिली राजसमन्द को एक साथ 106 करोड़ के विकास कार्यां की सौगात

-खेल स्टेडियम, स्कूल भवन, सड़क, डेयरी प्लांट सहित 23 कार्य किए जनता को सुपूर्द जयपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सी पी जोशी ने रविवार को राजसमन्द जिले के कोठारिया पहुंच कर 106 करोड़ 37 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यां का लोकार्पण किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. जोशी ने अपने वक्तव्य में विकास कार्यां से मिलने वाले लाभ पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कार्यक्रम में बालिका शिक्षा को सर्वाधिक महत्वपूर्ण बताया।
सहायक अभियंता श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि डॉ. जोशी ने यहां 1 करोड़ रुपए की लागत से बने खेल स्टेडियम कोठारिया-ब का, 1.45 करोड़ रुपए के राउमावि कोठारिया के भवन, 1.80 करोड़ रुपए के महात्मा गांधी अंग्रेजी आध्यम राउमावि कोठारिया के नवीन भवन, 80 लाख रुपए की लागत के कोठारिया से करजियाघाटी तक डामरीकरण कार्य, 25 करोड़ रुपए की लागत के महाराणा प्रताप आधुनिक खेल स्टेडियम का लोकार्पण किया।
इसके साथ ही 80 लाख रुपए के बाघेरी चिकलवास पुनर्गठन परियोजना के अन्तर्गत खोखाढाणी यादव बस्ती में पानी की टंकी, पाइप लाइन एवं कुआं निर्माण, 15 लाख रुपए के सीसी सडक मय नाली निर्माण कार्य पथवारी चौराहे से एकबलदिया तक, 15 लाख रुपए के चारदीवारी निर्माण कार्य पुलिस चौकी कोठारिया, 8 लाख रुपए के सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य रंगोडियाजी बावजी के पास कोठारिया, 5 लाख रुपए के सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य सदर बाजार कोठरिया, 6 लाख रुपए की लागत के स्नानघर निर्माण कार्य गणगौर घाट एंव राजघाट श्मशान घाट कोठारिया का लोकार्पण किया।
ऐसे ही 6 लाख रुपए की लागत के छत मरम्मत कार्य राजकीय विद्यालय बडलावाला, खोखाढाणी एवं मोडवा, 10 लाख रुपए की लागत के स्व हेतु सीसी सडक मय नाली निर्माण शिरवियों की भागल कोठारिया-ब, 5 लाख रुपए की लागत के स्व हेतु सीसी सडक मय नाली निर्माण ब्राह्मण बस्ती, 3 लाख रुपए की लागत के रा.प्रा.वि. के पास सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य मोडवा, 3 लाख रुपए की लागत के रा.उ.मा.वि के सामने सामुदायिक स्नानघर निर्माण कार्य, 3 लाख की लागत के सामुदायिक स्नानघर निर्माण कार्य पथवारी चौराहे के पास, 3 रुपए लाख की लागत के सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य कल्लाखेडी पाटिया कोठारिया-ब, 20 लाख रुपए की लागत के सम्पूर्ण ग्राम पंचायत में नहर मरम्मत कार्य का लोकार्पण किया।
इसके अलावा 50 लाख रुपए की लागत के सिचाई नहर के दोनों तरफ पक्की सडक निर्माण कार्य, 60 करोड़ रुपए की लागत के सरस डेयरी प्लान्ट निर्माण कार्य कोठारिया चक-ब, 7 करोड़ रुपए की लागत के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत, भुमि आवंटन एवं सुविधायुक्त नवीन भवन निर्माण तथा 7 करोड़ रुपए की लागत के जल जीवन मिशन अन्तर्गत 3 नवीन टंकी एवं 2 कुएं का निर्माण तथा सम्पूर्ण ग्राम पंचायत में घर-घर नल कनेक्शन का लोकार्पण कर लोगों को सौगात दी। एक साथ इतने अधिक विकास कार्यां का लोकार्पण होने पर आमजन ने भी डॉ. जोशी का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सहित अन्य जनमान्यगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-We are fully committed to the development of the area: Assembly Speaker Joshi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, assembly speaker, dr cp joshi, rajsamand, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved