जयपुर। बीसलपुर स्थित इनटेक पंप हाउस पर शुक्रवार अलसुबह बिजली सप्लाई में अचानक व्यवधान होने से शहर की चारदीवारी में समय पर जलापूर्ति नहीं हो पाई। विभागीय अधिकारियों की सजगता से सुबह 11 बजे चारदीवारी में आंशिक कटौती के साथ जलापूर्ति शुरू कर दी गई। शनिवार को शहर के सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति नियत समय पर होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
अतिरिक्त मुख्य अभियंता आर.सी. मीणा ने बताया कि बीसलपुर स्थित इनटेक पंप हाउस पर अलसुबह 2:20 बजे अचानक 33 केवी की बिजली सप्लाई बाधित हो गई। हालांकि विद्युत कंपनी ने आधे घंटे बाद सप्लाई चालू कर दी, लेकिन ट्रिपिंग से एचटी सिस्टम में फाल्ट होने से पंप समय पर चालू नहीं हो सके। सुबह 6:50 बजे बिजली सप्लाई दुरुस्त कर दी गई। इसके बाद सूरजपुरा स्थित जल शोधन संयंत्र पर सुबह 8 बजे पंप चालू कर जलभरण का काम तेजी से किया गया।
मीणा ने बताया कि बिजली व्यवधान के चलते जयपुर शहर की चारदीवारी क्षेत्र में सुबह की जल सप्लाई को स्थगित कर सुबह 11 बजे सप्लाई दी गई। शहर के अन्य क्षेत्रों में नियत समय पर आंशिक कटौती के साथ पेयजल वितरण किया गया। शाम को भी कुछ स्थानों पर देरी से जलापूर्ति हुई। अधिकारियों के अनुसार शनिवार से सभी वितरण क्षेत्रों में पेयजल की सामान्य आपूर्ति नियत समय पर कर दी जाएगी।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope