• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जलदाय मंत्री ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर शोक जताया

Water Minister condoles the demise of former Delhi Chief Minister Smt. Sheila Dikshit - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डॉ.बी.डी. कल्ला ने दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

डॉ. कल्ला ने अपने शोक संदेश में कहा कि दीक्षित ने तीन बार दिल्ली की मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और सार्वजनिक जीवन में विभिन्न पदों पर रहते हुए जनसेवा और सभी से सहृदय व्यवहार की मिसाल कायम की।

उन्होंने सदैव कर्मठ, निष्ठावान और समर्पित शख्सियत के रूप में दूसरों को प्रेरित किया। डॉ. कल्ला ने कहा कि आज देश की राजधानी दिल्ली विकास के जिस मुकाम पर है, वह दीक्षित की ही देन है, सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
जलदाय मंत्री डॉ. कल्ला ने ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water Minister condoles the demise of former Delhi Chief Minister Smt. Sheila Dikshit
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: energy minister dr bd kalla, delhi, former chief minister sheila dikshit, passed away, condolence, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved