• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गर्मी को देखते हुए जलदाय विभाग ने जयपुर शहर में पानी की मात्रा बढ़ाई

Water department increased the amount of water in Jaipur city due to heat - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गर्मी के मौसम और तापमान में वृद्धि को देखते हुए जलदाय विभाग द्वारा जयपुर शहर में बीसलपुर बांध से पेयजल सप्लाई की मात्रा बढ़ाई गई है। अब बीसलपुर से जयपुर शहर के लिए 35 एमएलडी अतिरिक्त पानी की सप्लाई की जाएगी।

जलदाय विभाग के प्रमुख शासन सचिव राजेश यादव के निर्देश के बाद अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता ने बुधवार को जयपुर शहर के दोनों अधीक्षण अभियन्ताओं से वार्ता की और उन्हें बीसलपुर बांध से 35 एमएलडी पानी बढ़ाने को कहा गया। गर्मी में तापमान बढ़ने के साथ ही शहर में पेयजल के साथ-साथ पानी की अतिरिक्त मांग बढ़ी है। जयपुर शहर में बीसलपुर से यह बढ़ा हुआ पानी गुरुवार से लिया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य अभियन्ता देवराज सोलंकी ने बताया कि अधीक्षण अभियन्ताओं के साथ वार्ता में प्रत्येक पम्पिंग स्टेशन पर अतिरिक्त पानी की आवश्यकता का विश्लेषण किया गया। शहर के उत्तर सर्किल में 10 एमएलडी तथा दक्षिण सर्किल में 25 एमएलडी पानी बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जयपुर शहर में वर्तमान में 72 पम्पिंग स्टेशन बीसलपुर परियोजना से जुड़े हुए हैं। पूर्व में 23 मार्च को बीसलपुर बांध से 40 एमएलडी पानी बढ़ाया गया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Water department increased the amount of water in Jaipur city due to heat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: water department rajasthan, phed rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved