• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर की 133 ग्राम पंचायतों में मतदान संपन्न, पांच पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच के लिए हुई वोटिंग

Voting Concludes in 133 Gram Panchayats of Jaipur; Elections Held for Sarpanch and Ward Panch Posts Across Five Panchayat Samitis - Jaipur News in Hindi

-चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी और सांगानेर में लोकतंत्र के उत्सव में मतदाताओं ने लिया हिस्सा, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने व्यवस्थाओं की समीक्षा कर जताया आभार जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत गुरुवार को जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा, फागी एवं सांगानेर की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच एवं वार्ड पंच पदों के लिए मतदान संपन्न हुआ। मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन कार्य में नियुक्त अधिकारियों एवं कार्मिकों ने अपने दायित्वों का निर्वहन किया। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों से मतदान प्रक्रिया एवं व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि मतदान प्रक्रिया के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखी जाएं तथा निर्वाचन संबंधी कार्य निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराए जाएं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने वाले सभी मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती में प्रत्येक मतदाता की सहभागिता महत्वपूर्ण है। मतदाताओं के सहयोग एवं सक्रिय भागीदारी से निर्वाचन प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान मिला है।
उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों एवं अन्य कार्मिकों के प्रयासों की सराहना करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया में सहयोग देने वाले आमजन का भी आभार व्यक्त किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Voting Concludes in 133 Gram Panchayats of Jaipur; Elections Held for Sarpanch and Ward Panch Posts Across Five Panchayat Samitis
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur panchayat election 2026, rajasthan panchayati raj election, third phase voting, sarpanch election, ward panch election, sandeep nayak, chaksu, kotkhawda, phagi, sanganer, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved