• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विप्र फाउण्डेशन की ओर से जयपुर में होगा 'संस्कारोदय' कार्यक्रम

Vipra Foundation will host Vanskarodaya program in Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विप्र फाउण्डेशन की ओर से सोमवार को जयपुर में 'संस्कारोदय' कार्यक्रम का आयोजन का होगा । जयपुर के एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में आयोजित 'संस्कारोदय' कार्यक्रम में यज्ञोपवीत, भजन संध्या और विराट संत समागम के माध्यम से सनातन संस्कृति और आध्यात्म को मुखरित किया जाएगा। विप्र फाउण्डेशन राजस्थान जोन 9 ने प्रेसवार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी। विप्र फाउण्डेशन के प्रदेशाध्यक्ष पंडित देवीशंकर शर्मा ने बताया कि 'संस्कारोदय' कार्यक्रम के तहत रविवार को सुबह 9 बजे एसएमएस इन्वेस्टमेंट ग्राउंड में 108 बटुकों का वैदिक पद्यति से यज्ञोप​वीत संस्कार का आयोजन होगा । वहीं सोमवार को आयोजन स्थल पर विधि विधान से यज्ञ — हवन का आयोजन होगा । उन्होंने बताया कि सोमवार को दोपहर 1 बजे संतों — साधुओं का समागम होगा जिसमें हजारों की संख्या विप्र बंधु शामिल होेेंगे । इसके अलावा संस्कारोदय से ही राष्ट्रोदय विषय पर संतों का उद्बोधन होगा ।
इसमें दत्तशरणानन्द महाराज पथमेड़ा, नारायण दास महाराज त्रिवेणी धाम, संवित् सोम गिरी महाराज शिव बाड़ी बीकानेर, राघवाचार्य महाराज रैवासा धाम और निम्बार्काचार्य श्री श्याम शरण देवाचार्य श्रीजी महाराज मौजूद रहेंगे । आयोजन स्थल पर ही शाम को सिद्ध भजन गायक अनूप जलोटा अपने भजनों से हजारों समाज बंधुओं और संतों को मन्त्र मुग्ध करेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vipra Foundation will host Vanskarodaya program in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vipra foundation, vanskarodaya program, jaipur mews, hindi news, hindi khabar, khabar in hindi, jaipiur khabar, news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved