• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विप्र फाउंडेशन का मोती डूंगरी गणेश जी को परशुराम आगमन उत्सव का न्योता

Vipra Foundation invites Moti Dungri Ganesh Ji for Parshuram Arrival Festival - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर विप्र फाउंडेशन की देशव्यापी देव आमंत्रण परिक्रमा के तहत सोमवार को जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश को परशुराम आगमन उत्सवों में पधारने का आमंत्रण दिया गया। देव आमंत्रण परिक्रमा का शुभारंभ रविवार को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में हुआ था। इसी क्रम में सोमवार को जयपुर में प्रथम पूज्य भगवान गणेश के प्रसिद्ध धाम मोती डूंगरी में देव आमंत्रण का आयोजन किया गया।
विप्र फाउंडेशन जोन-1 जयपुर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में जोन प्रदेशाध्यक्ष राजेश कर्नल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद अमन एवं विमलेश शर्मा,क्षेत्रीय अध्यक्ष सतीश शर्मा, राष्ट्रीय सचिव अजय पारीक,जोनल संगठन महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा, इस्पेक के प्रभारी प्यारे लाल शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मुकेश शर्मा काका एवं भारती शर्मा जोन कोषाध्यक्ष रामगोपाल शर्मा, जोन उपाध्यक्ष अंशुमान शास्त्री, बसंत शर्मा, जयपुर शहर महामंत्री कमल शर्मा, पंकज दीक्षित, नवीन शर्मा, निर्मल शर्मा, राजकुमार प्रधान, योगेंद्र गौड, दीपेश शर्मा,बिना शर्मा, गोपाल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए। देव आमंत्रण परिक्रमा 20 अक्टूबर तक देशभर में चलेगी।
परशुराम आगमन उत्सवों का सिलसिला अरुणाचल प्रदेश के परशुराम कुंड में भव्य प्रतिमा के लोकार्पण तक जारी रहेगा। इसके तहत 4 से 24 दिसंबर तक अयोध्या से परशुराम कुंड तक रथयात्रा निकाली जाएगी। देश के 15 प्रमुख शहरों में परशुराम जागृति आयोजन होंगे। गुवाहाटी में 17 से 23 दिसंबर तक श्रीमद्भागवत कथा तथा 13 से 15 जनवरी तक परशुराम कुंड में मेला एवं शिविर आयोजित किया जाएगा।
परशुराम कुंड में प्रतिमा लोकार्पण के साथ जयपुर के श्री परशुराम ज्ञानपीठ सहित ब्राह्मण समाज के दो ऐतिहासिक प्रकल्पों की पूर्णता के उपलक्ष्य में 14 मार्च को जयपुर में गोविंद आभार आयोजन प्रस्तावित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vipra Foundation invites Moti Dungri Ganesh Ji for Parshuram Arrival Festival
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vipra foundation, dev amantran parikrama, moti dungri ganesh temple jaipur, lord parashurama invitation, parashurama arrival celebrations, parshuram kund rath yatra, brahmin community religious ceremony, special news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved