• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित राजस्थान रन 2026 कलः मुख्यमंत्री सुबह 6.30 बजे अमर जवान ज्योति से दिखाएंगे हरी झंडी

Viksit Rajasthan Run 2026 Tomorrow: Chief Minister to Flag Off from Amar Jawan Jyoti at 6:30 AM - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर शासन सचिव, युवा मामले एवं खेल विभाग व अध्यक्ष, राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद् डा. नीरज के. पवन ने शनिवार को सवाई मानसिंह स्टेडियम के अर्जुन मीटिंग हॉल में राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन 2026 को सफल बनाने के उद्देष्य से गठित की गई खेल परिषद् की विभिन्न समितियों के अधिकारियों, कर्मचारियों व प्रशिक्षकों की बैठक आहुत की। जिसमें उन्होंने आयोजन को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर गत वर्ष से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर राजस्थान दिवस मनाने की शुरूआत की गई है। रविवार 15 मार्च को सुबह 6.30 बजे राज्य स्तरीय विकसित राजस्थान रन 2026 का आयोजन किया जाएगा, जिसे समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा अमर जवान ज्योति से फ्लैग-ऑफ़ किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता युवा मामले एवं खेल मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ करेंगे। जबकि विशिष्ट अतिथि युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री के. के. विश्नोई करेंगे।
डा. नीरज के.पवन ने कहा कि यह विकसित राजस्थान रन 3 किलोमीटर की होगी। किसी भी तरह की कोई अव्यवस्था न हो, इसका विषेष ख्याल रखा जाए। आयोजन सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हों, इसके लिए 11 समितियों का गठन किया गया है, जिसमें सचिव, राजस्थान राज्य क्रीडा परिषद सुनील भाटी के नेतृत्व में आयोजन समिति का गठन किया गया है। मुख्य लेखाधिकारी कमलप्रीत कौर को समिति का सह-संयोजक बनाया गया है। अन्य सदस्यों में जनसंपर्क अधिकारी तेजराज सिंह, खेल प्रबंधक रणविजय सिंह और खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया सदस्य होंगे।
इसके अलावा क्रय समिति के मुख्य लेखाधिकारी कमलप्रीत कौर, कार्य प्रमाणीकरण समिति के अधिषाषी अभियंता रविन्द्र कुमार मीणा, वीआईपी सीटिंग अरेंजमेंट समिति के खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया, स्टेज व्यवस्था समिति के खेल प्रबंधक रणविजय सिंह, प्रचार-प्रसार समिति के जनसंपर्क अधिकारी तेजराज सिंह, चिकित्सा व्यवस्था समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश वर्मा, अल्पाहार समिति के खेल प्रबंधक अनिरूद्ध जगधारी, टी-शर्ट वितरण समिति के अधिषाषी अभियंता रविन्द्र कुमार मीणा, सांस्कृतिक कार्यक्रम समिति के खेल प्रबंधक शमीम अहमद और पेयजल व्यवस्था समिति के सहायक प्रशासनिक अधिकारी राकेश वर्मा को संयोजक नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Viksit Rajasthan Run 2026 Tomorrow: Chief Minister to Flag Off from Amar Jawan Jyoti at 6:30 AM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: viksit rajasthan run 2026, dr neeraj k pawan, sms stadium, jaipur, rajasthan day week, march 15 event, youth empowerment, sports council, event directives, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved