• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सतर्कता जागरुकता सप्ताहः RSGL में इस साल की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि, स्टाफ ने ली शपथ

Vigilance Awareness Week: This years theme at RSGL is Prosperity through Integrity, staff take pledge - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राज्य सरकार के संयुक्त उपक्रम राजस्थान स्टेट गैस के अधिकारयों और कर्मचारियों ने सतर्कता जागरुकता सप्ताह के अवसर पर राष्ट्र की एकता, अंखड़ता और सत्यनिष्ठा की शपथ ली। आरएसजीएल के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने अधिकारियों व कार्मिकों को एकता, अंखडता और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और भ्रष्टाचार मुक्त व सत्यनिष्ठा और ईमानदारी की शपथ दिलाई। सतर्कता जागरुकता सप्ताह की इस साल की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखा गया है।
विनय पाटनी ने कोटा, नीमराणा, कूकस व ग्वालियर-श्योपुर के अधिकारियों व कार्मिकों को वर्चुअली शपथ दिलाई। एमडी विनय पाटनी ने कहाकि राष्ट्रीय एकता और आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी देशवासियों की भागीदारी आवश्यक है वहीं जीवन के सभी क्षेत्रों में ईमानदारी तथा कानून के नियमों की पालना का संकल्प और पालना करनी होगी। उन्होंने कहा कि सत्यनिष्ठा हमारे दिन प्रतिदिन के जीवन का अंग बनना चाहिए।
उपमहाप्रबंधक सीएनपी विवेक श्रीवास्तव ने इस अवसर पर जारी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश, सीएफओ दीप्तांशु पारीक ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, डीजीएम कोटा सीपी चौधरी ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्ण़ और उपप्रबंधक आईटी गगनदीप राजोरिया ने सीवीसी के संदेश का वाचन किया।
इस अवसर पर ग्वालियर प्रभारी शिव दीक्षित, नीमराना से अतुल शुक्ला पीआर प्रभारी राजेन्द्र शर्मा, अजय चौहान, दामोदर शर्मा, मनोज जिनेवाल, मनीष सैनी, सुनील जांगिड, विपुल सैनी, आदि ने हिस्सा लिया। गौरतलब है कि समूचे देश में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vigilance Awareness Week: This years theme at RSGL is Prosperity through Integrity, staff take pledge
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, special news, rajasthan state gas limited rsgl, vigilance awareness week, managing director vinay patni, integrity and honesty pledge, national unity and internal security oath, anti-corruption drive, ethical governance, public sector joint venture, corporate transparency and accountability, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved