• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

राजस्थान प्रदेश भाजपा कार्यालय में जश्न का माहौल

जयपुर। गुजरात और हिमाचल में बीजेपी की जीत को लेकर राजस्थान बीजेपी के प्रदेश मुख्यालय में जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर, कैबीनेट मंत्री राजेन्द्र राठौड़, अरूण चतुर्वेदी, कमसा मेघवाल, कोषाध्यक्ष रामकुमार भूतड़ा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, मुकेश चेलावत, सोहन लाल ताम्बी, जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, भाजपा मीडिया सम्पर्क प्रमुख आनन्द शर्मा, भाजपा मीडिया प्रमुख पिंकेश पोरवाल, कैश कला बोर्ड अध्यक्ष मोहन मोरवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने इस अवसर पर कहा कि गुजरात एवं हिमाचल के परिणाम तो चुनाव से पहले ही आ गये थे। गुजरात में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में भारी बहुमत से जीत के परिणाम आप सभी के सामने है। गुजरात में 22 साल से भाजपा की सरकार है। गुजरात के विकास माॅडल की सभी देशवासी प्रशंसा करते है। 22 वर्षों से गुजरात में कोई दंगे नहीं हुए, गुजरात की जनता विकास और शान्ति को पसन्द करती है। गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश की जनता का आभार, इन्होंने बहुमत से अधिक मत देकर भाजपा में विश्वास व्यक्त किया।

परनामी ने गहलोत के बयान पर ली चुटकी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ईवीएम से छेड़छाड़ के बयान पर चुटकी लेते हुए कहा कि गहलोत को लोकतंत्र पर भरोसा रखना चाहिए। उन्हें जनता पर भी भरोसा रखना चाहिए क्योंकि जनता ही सरकार बनाती है और जनता ही सरकार हटाती है, लोकतंत्र में जनता ही सर्वोपरि है। इलेक्शन कमीशन पर काँग्रेस का आरोप लगाना लोकतंत्र में उचित नही है।
इस मौके पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी को ग्रामीण विकास पंचायती राज मंत्री राजेंद्र सिंह राठौड़, सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री अरूण चतुर्वेदी ने मुंह मीठा करवाया। वहीं भाजपा कार्यालय पर मौजूद बीजेपी के कार्यकर्ता ने आतिशबाजी भी की।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-victory celebrates at Rajasthan BJP state office jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp celebrates victory, rajasthan bjp victory celebration, rajasthan state bjp office, jaipur news, bjp state president, ashok parnami, gujarat election 2017 result, himachal election 2017 result, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved