जयपुर । देश के उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान को अभूतपूर्व बताते हुए कहा है कि संविधान से जुड़ी संस्कृति और संवैधानिक मूल्यों के कला-रूप में देशभर में यह अनुपम उदाहरण है। उन्होंने संविधान उद्यान में निर्मित संविधान के कला-रूपों का बारीकी से अवलोकन किया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
संविधान उद्यान भ्रमण के बाद उन्होंने राज्यपाल कलराज मिश्र से विशेष रूप से संवाद कर संविधान के मूर्तरूप की इस पहल के लिए उन्हें विशेष रूप से बधाई दी और कहा कि आजादी के बाद इस तरह की यह अनूठी पहल राजस्थान में उनके प्रयासों से ही संभव हो पाई है। उन्होंने राजभवन में चरखा कातते महात्मा गांधी की उस प्रतिमा की भी सराहना की जिसने स्वदेशी के जरिए आजादी आंदोलन को गति प्रदान करने में महती भूमिका निभाई। उन्होंने इस प्रतिमा, मयूर स्तम्भ और महाराणा प्रताप की अपने प्रिय घोड़े चेतक के साथ ‘विश्रांति‘ मुद्रा में निर्मित प्रतिमा के समक्ष फोटो भी खिंचवाया।
उप राष्ट्रपति धनखड़ ने बुधवार प्रातः राजभवन में निर्मित संविधान उद्यान का भ्रमण किया। उन्होंने संविधान निर्माण और उससे जुड़ी संविधान समितियों की कार्यवाही, संविधान निर्माण के बाद उसके लागू होने तक की ऐतिहासिक यात्रा और मूल संविधान की प्रति पर शांति निकेतन के सुप्रसिद्ध कलाकार नंदलाल बोस द्वारा निर्मित भारतीय संस्कृति से संबद्ध कलाकृतियों से जुड़े मूर्तिशिल्प, छायाचित्रों, मॉडल्स आदि का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। संविधान ग्रंथ के आवरण की निर्मित कलाकृति और उद्धेशिका के मूर्तिशिल्प के पास भी उन्होंने फोटो खिंचवाई।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope