• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जवाहर कला केंद्र में अब वेन्यू बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन, जेन ज़ी फ्रेंडली नयी वेबसाइट जल्द

Venue booking at Jawahar Kala Kendra is now completely online. - Jaipur News in Hindi

जयपुर । कलात्मक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के लिए जयपुर स्थित जवाहर कला केन्द्र कला प्रेमियों की पहली पसंद है। केन्द्र में आयोजक नियमित रूप से प्रदर्शनियों, सांगीतिक प्रस्तुतियों व नाटकों का आयोजन करते हैं। डिजिटल इंडिया मिशन का हिस्सा बनते हुए जवाहर कला केन्द्र का बुकिंग सिस्टम अब पूरी तरह डिजिटल हो गया है। आयोजकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जेकेके के सभी वेन्यू जैसे ऑडिटोरियम, गैलरी, ओपन एयर थिएटर, रिहर्सल हॉल, साउथ एक्सटेंशन और शिल्पग्राम की बुकिंग पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गयी है। अब ओबीएमएस पोर्टल के जरिए सभी वेन्यू ऑनलाइन बुक किए जा सकेंगे।

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पोस्टर विमोचन कर ऑनलाइन बुकिंग सुविधा का शुभारंभ किया। इस दौरान केन्द्र की अतिरिक्त महानिदेशक प्रियंका राठौड़, असिस्टेंट प्रोग्रामर गोविंद शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा राजस्थान सरकार के ओबीएमएस पोर्टल (obms-tourist.rajasthan.gov.in) के जरिए उपलब्ध कराई गई है। साथ ही, जवाहर कला केंद्र की आधिकारिक वेबसाइट https://jkk.artandculture.rajasthan.gov.in/ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी आवश्यक जानकारी उपलब्ध है। ऑनलाइन बुकिंग व्यवस्था से अपनी सुविधानुसार वेन्यू की उपलब्धता जांचकर बुकिंग की जा सकती है। पोस्टर लॉन्चिंग के साथ ही ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम लाइव हो गया है, जनवरी 2026 के लिए व इससे आगे के सभी इवेंट के लिए जेकेके में वेन्यू ऑनलाइन बुक किए जाएंगे। श्री गोविंद शर्मा, सहायक प्रोग्रामर ने कहा कि डिजिटल इंडिया के मिशन से पूरी तरह जुड़ने के लिए ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम बेहद जरूरी है, अब आयोजक सुविधाजनक और पारदर्शी तरीके से बुकिंग कर अपना आयोजन कर सकेंगे। नया ऑनलाइन बुकिंग सिस्टम तकनीकी रूप से समृद्ध है जो यूजर की हर जरूरत को ध्यान में रखकर डवलप किया गया है। ऑनलाइन बुकिंग प्रक्रिया से होंगे निम्न फायदे:-*
:- ओबीएमएस पोर्टल पर हर वेन्यू के एरिया, सिटिंग कैपेसिटी आदि की पूरी जानकारी मिलेगी।
:- देशभर के आयोजकों को घर बैठे वेन्यू बुक कराने की सुविधा मिलेगी, बुकिंग के लिए केन्द्र में विजिट करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
:- उपलब्धता देखकर इवेंट प्लान करने में मदद मिलेगी।
:- ओबीएमएस पोर्टल के जरिए आसान 10 स्टेप्स को फॉलो करके कर सकेंगे बुकिंग।
:- आवेदन से पेमेंट तक की सभी प्रोसेस एक ही पोर्टल के माध्यम से होगी पूरी।
:- आवेदन सबमिट होने के बाद हर स्टेप जैसे अप्रूवल, पेमेंट, बुकिंग कन्फर्मेशन की सूचना ईमेल व मोबाइल पर मिलेगी जिससे बुकिंग की ट्रेकिंग आसान होगी।
:- बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी।
ये वेन्यू हैं ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध:-
ऑडिटोरियम:- रंगायन, कृष्णायन, मध्यवर्ती (ओपन एयर थिएटर),
गैलरी:- अलंकार (ग्राउंड फ्लोर, फर्स्ट फ्लोर), सुरेख, सुकृति, सुदर्शन, चतुर्दिक-I, चतुर्दिक-II, पारिजात-I, पारिजा-II.
रिहर्सल हॉल, साउथ एक्स्टेंशन एवं शिल्पग्राम।
ऐसे होगी ऑनलाइन बुकिंग:-*
:- ओबीएमएस पोर्टल पर लॉगइन करें।
:- दिनांक का चयन करें।
:- वेन्यू सेलेक्ट करें।
:- शिफ्ट सिलेक्ट करें।
:- परफॉर्मेंस के प्रारूप (सोलो, ग्रुप, एकेडमिक, कमर्शियल) का चयन करें।
:- इवेंट की जानकारी प्रदान करते हुए एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें।
:- अप्रूवल के बाद पेमेंट कर बुकिंग सुनिश्चित करें।

डिजिटलाइजेशन के लिए अहम फैसले:-*

:- जल्द ही जवाहर कला केन्द्र की नयी वेबसाइट लॉन्च की जाएगी। यह वेबसाइट जेन ज़ी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन की गयी है। जो भी यूजर वेबसाइट को विजिट करेगा उसके रजिस्ट्रेशन करते ही आगामी इवेंट से जुड़ी सभी जानकारियां, खबरें नियमित रूप से उसके मोबाइल पर पहुंचेगी। केन्द्र से जुड़ी सभी जानकारियां डिजिटली स्टोर कर वेबसाइट पर साझा की जाएगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Venue booking at Jawahar Kala Kendra is now completely online.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jawahar kala kendra i\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved