• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लोगों को एकजुट करने का काम करता है वंदे मातरम: राज्यवर्धन सिंह राठौड़

Vande Mataram unites people: Rajyavardhan Singh Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार में मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने शुक्रवार को 'वंदे मातरम' के 150 साल पूरे होने के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से शुरू किए स्मरणोत्सव कार्यक्रम का स्वागत किया। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में उन्होंने कहा कि सबसे पहले मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के मौके पर इस कार्यक्रम की शुरुआत की ताकि इसकी ऐतिहासिकता परिलक्षित हो सके। मैं समझता हूं कि इसकी ऐतिहासिकता को परिलक्षित करने के मकसद से ही प्रधानमंत्री मोदी ने इस कार्यक्रम की शुरुआत की, जिसका मैं स्वागत करता हूं। इस खास मौके पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भी शुक्रिया। राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करना चाहूंगा कि उन्होंने इस खास मौके पर ऐसे भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में हमें भी आमंत्रित किया गया। इसमें राज्य के युवा भी बड़ी संख्या में पहुंचे। सभी राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए, जिसे हम सभी लोग भविष्य की दृष्टि से शुभ संकेत के रूप में देख रहे हैं।
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वंदे मातरम गीत का जिक्र करते हुए कहा कि इसका सार ही भारत को एकजुट करना है। अच्छी बात यह रही कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रदेश के युवा शामिल हुए। युवाओं के बीच राष्ट्र के प्रति समर्पण और जुनून का भाव साफ दिख रहा था। कुल मिलाकर मैं यही कहना चाहूंगा कि यह गीत हम सभी लोगों को एकजुट करने का काम करता है।
इसके अलावा, उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव का भी जिक्र करते हुए कहा कि वहां के बुजुर्गों को जरूर पता होगा कि वे कैसे कुशासन से निकले हैं, कैसे वहां पर पहले जंगलराज था और कैसे वहां के सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडों और माफिया ने आम लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। मुझे पूरा यकीन है कि वहां के बुजुर्ग बिहार की तत्कालीन सरकार के काले कारनामों के बारे में जरूर बताते होंगे कि कैसे पहले वहां जनता के पैसों की लूट होती थी।
उन्होंने कहा कि निसंदेह यह कहना गलत नहीं होगा कि आज की तारीख में जिस तेज गति से देश विकास कर रहा है, उसमें बिहार का अमूल्य योगदान है। बिहार के इस योगदान को किसी भी कीमत पर खारिज नहीं किया जा सकता है। ऐसी स्थिति में बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनने जा रही है। मैं समझता हूं कि बिहार के लोगों ने इस बार प्रदेश में एनडीए की सरकार बनाने का संकल्प लिया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vande Mataram unites people: Rajyavardhan Singh Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: vande mataram, rajyavardhan singh rathore, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved