जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत आरसीए के अध्यक्ष बन गए हैं। वैभव गहलोत को 31 में से 25 वोट मिले हैं। रामप्रकाश चौधरी को छह वोट मिले हैं। आरसीए के चुनाव में सीपी जोशी गुट को विजय मिली है।राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन चुनाव के परिणाम जोशी गुट का दावा सच साबित हुआ है और अध्यक्ष पद पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत चुनाव जीत गए हैं। अन्तररार्ष्टीय खिलाड़ी गगन खोड़ा अपना वोट नहीं डाल सके और इस तरह से कुल 32 वोटों में से 31 वोट ही डाले जा सके। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
वैभव को इनमें से 25 वोट मिले हैं जबकि डूडी गुट के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रामप्रकाश चौधरी को 6 वोट ही मिल पाए हैं। संघ के सभी पदों पर जोशी गुट के प्रत्याशी विजयी रहे हैं। डूडी गुट ने चुनाव घोषणा के बाद निर्वाचन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग के करने का आरोप लगाए हैं।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope