• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

शहरी सेवा शिविर : आमजन को मिली त्वरित राहत, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वितरित किए पट्टे और पीएम स्वनिधि के चेक

Urban Service Camp: Immediate relief for the public; Minister Rajyavardhan Singh Rathore distributes property lease deeds and PM SVANidhi cheques - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 जून से 15 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जा रहे "शहरी सेवा शिविर-2026" के तहत मंगलवार को नगर निगम के झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन में तारानगर-डी स्थित सामुदायिक केंद्र में शिविर लगाया गया। शिविर में नागरिकों की विभिन्न समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया गया तथा कई सेवाओं का त्वरित लाभ प्रदान किया गया। बुधवार को आदर्श नगर जोन कार्यालय, सेक्टर-4, जवाहर नगर में अगला शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का निरीक्षण कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने किया। इस दौरान उन्होंने पात्र लाभार्थियों को मकानों के पट्टे वितरित किए तथा प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को चेक भी सौंपे। मंत्री ने शिविर में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं और व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि "शहरी सेवा शिविर-2026" का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना तथा उनके लंबित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि शिविरों में प्राप्त आवेदनों, प्रार्थना पत्रों और सुझावों पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
उन्होंने बताया कि शिविरों में नागरिकों की सुविधा के लिए बिजली, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, छाया सहित सभी आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही लोगों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने और आवेदन प्रक्रिया में सहायता के लिए हेल्प डेस्क भी स्थापित किए गए हैं।
झोटवाड़ा-वैशाली नगर जोन में आयोजित शिविर के दौरान जन्म, मृत्यु एवं विवाह पंजीयन से संबंधित 317 आवेदन प्राप्त हुए और सभी 317 प्रमाण-पत्र मौके पर ही जारी कर दिए गए। इसके अलावा नामांतरण के पांच मामलों तथा फ्री-होल्ड के पांच प्रकरणों का भी तत्काल निस्तारण किया गया।
शिविर में कई नागरिकों को संपत्ति संबंधी राहत भी मिली। मरुधर नगर डीसीएम निवासी नाचू राम यादव ने अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया। आवश्यक दस्तावेज जमा करने के कुछ ही समय बाद नगर निगम ने उन्हें शिविर में ही उनके मकान का पट्टा सौंप दिया। पट्टा मिलने पर उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन और राज्य सरकार का आभार जताया।
इसी तरह झोटवाड़ा निवासी संतोष कुमार ने भी अपने मकान के पट्टे के लिए आवेदन किया। दस्तावेजों की प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें भी शिविर में ही मकान का पट्टा उपलब्ध करा दिया गया। उन्होंने इस त्वरित कार्रवाई पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम प्रशासन और मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
नगर निगम प्रशासन ने बताया कि बुधवार को आदर्श नगर जोन कार्यालय, सेक्टर-4, जवाहर नगर में शहरी सेवा शिविर आयोजित किया जाएगा, जहां नागरिक विभिन्न नगर निगम सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे और अपनी समस्याओं का मौके पर समाधान प्राप्त कर सकेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Urban Service Camp: Immediate relief for the public; Minister Rajyavardhan Singh Rathore distributes property lease deeds and PM SVANidhi cheques
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, urban service camp 2026, shahar seva shivir, jaipur municipal corporation, colonel rajyavardhan singh rathore, om kasera, property patta, pm svanidhi, jawahar nagar, jhotwara, vaishali nagar zone, birth certificate, death certificate, marriage registration, name transfer, freehold, rajasthan government, public service camp, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved