• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगरीय निकाय चुनाव 2026 : संघ ने बनाई राजनीतिक दलों से दूरी, स्वयंसेवकों को सिर्फ वोट की अपील करने का निर्देश

Urban Body Elections 2026: Sangh distances itself from political parties, directs volunteers to only appeal for votes - Jaipur News in Hindi

गिरिराज अग्रवाल। जयपुर नगरीय निकाय चुनावों में शहरी सरकार बनाने के लिए जहां राजनीतिक दलों ने पूरा एडी-चोटी का जोर लगा रखा है। वहीं भाजपा के लिए रीढ की हड्डी के तौर पर काम करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने इस चुनाव में राजनीतिक दलों से दूरी बना ली है। संघ के स्वयंसेवकों को निर्देशित किया गया है कि वे सिर्फ भारतीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते घर-घर जाकर लोगों से वोट डालने की अपील करें। किसी पार्टी विशेष के पक्ष में मतदान करने का आग्रह ना करें। इसके बाद ज्यादातर स्वयंसेवक अपनी -अपनी पसंद के निर्दलीय प्रत्याशियों के साथ जुट गए हैं।
इस संबंध में गुरुवार रात्रि 8 बजे नगर निगम के वार्ड संख्या 46 स्थित स्थानीय सरदार पटेल विद्यालय में हुई संघ कार्यकर्ताओं की बैठक के माध्यम से यह संदेश दिया गया। माना जा रहा है कि यही संदेश पूरे जयपुर शहर के साथ-साथ अन्य शहरी निकायों तक भी पहुंच गया है। इसके बाद सभी जगह स्वयंसेवकों ने अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर क्षेत्र में शत-प्रतिशत और विवादमुक्त मतदान सुनिश्चित करने का बीड़ा उठाया है।
वार्ड 46 के कुछ सक्रिय कार्यकर्तांओं के अनुसार संघ का मानना है कि एक जागरूक और सशक्त समाज की नींव मतदान के माध्यम से ही रखी जाती है। ऐसे समय में जब समाज को सकारात्मक दिशा देने की जरूरत है, एक जिम्मेदार भारतीय नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर प्रत्येक स्वयंसेवक की भूमिका अत्यंत संवेदनशील और प्रभावी हो जाती है। यह समय चुपचाप तमाशा देखने का नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को उनके सबसे बड़े संवैधानिक अधिकार—'मताधिकार'—के प्रति जगाने का है।
इस बैठक का मुख्य एजेंडा घर-घर संपर्क अभियान तय करना था। इसके तहत स्वयंसेवकों की टोलियां वार्ड के प्रत्येक घर में दस्तक देकर मतदाताओं से सिर्फ अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करेंगी। क्योंकि स्वयंसेवकों का मानना है कि मतदाता पूरी तरह साक्षर, सजग और अपने भले-बुरे को समझने में सक्षम है। वह भली-भांति जानता है कि क्षेत्र के समग्र विकास और जनहित के लिए किसे अपना प्रतिनिधि चुनना है। कार्यकर्ताओं का एकमात्र लक्ष्य हर पात्र नागरिक को मतदान केंद्र की चौखट तक पहुंचाना है।
इस महाअभियान के दौरान पूर्ण शांति, संयम और गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया है। स्वयंसेवकों को किसी भी प्रकार की राजनीतिक बहस, द्वेष या विवाद से पूरी तरह दूर रहने को कहा गया है। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। इधऱ, यूजीसी, नीट पेपर लीक, बेरोजगारी, बढ़ती महंगाई और बदहाल सफाई व्यवस्था को कांग्रेस के साथ-साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में भुनाते हुए दिखाई दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Urban Body Elections 2026: Sangh distances itself from political parties, directs volunteers to only appeal for votes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ward 46 municipal election, voter awareness campaign, sardar patel school, civic duty, 100 percent voting, social workers, neutral mobilization, democracy, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved