• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने किया अलवर के तीन आरओबी का वर्चुअल शिलान्यास

Union Road Transport Minister laid the virtual foundation stone of three ROBs of Alwar - Jaipur News in Hindi

- अलवर जिले को मिली तीन रेलवे आरओबी की सौगात

जयपुर । केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने आज उदयपुर में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश की विभिन्न परियोजनाओं के साथ अलवर जिले में बनने वाले तीन रेलवे ओवरब्रिज का वर्चुअली शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को प्रदेश के साथ-साथ अलवर जिले को तीन रेलवे ओवरब्रिज की सौगात दी है। उन्होंने बताया कि सेतुबंध परियोजना के तहत 62.86 करोड़ रूपये की लागत से एलसी-111ए (अलवर शहर में टेल्को सर्किल से अलवर-बहरोड़) को जोड़ने वाले रोड़, 36.31 करोड़ की लागत से बनने वाले एलसी-86 (सोडावास-नूंह सड़क एसएच-11) एवं 44.43 करोड़ की लागत से बनने वाले एलसी-68 (हिण्डौन-कठूमर सड़क एसएच-22) पर रेलवे क्रॉसिंग पुल का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इन आरओबी के निर्माण होने पर जिले सहित प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर को बल मिलेगा तथा आमजन को आगमन में सुविधा होगी। उन्होंने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा दिल्ली-मुम्बई नेशनल हाईवे, बडोदामेव से पनियाला हाईवे की सौगात दी है तथा सरिस्का एलिवेटेड रोड़ निर्माण कराने की घोषणा भी गई है जिससे पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलने के साथ पर्यटन क्षेत्र को बढावा मिलेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Road Transport Minister laid the virtual foundation stone of three ROBs of Alwar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union road transport minister, laid the virtual foundation stone, of three robs, of alwar, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved