• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले का बयान, आरक्षण के आधार पर सेना में भी भर्ती हो

Union Minister Ramdas Athawales statement, on the basis of reservation recruitment in the army - Jaipur News in Hindi

जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकरिता राज्य मंत्री रामदास अठावले रविवार को रिपब्लिक पार्टी आॅफ इंडिया को मजबूत करने के लिए जयपुर आए।

इस दौरान मंत्री सबसे पहले बांदीकई पहुंचे और किसानों की समस्याएं जानी। इस दौरान रामदास अठावले ने राजस्थान में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में किसानों से रिपब्लिक पार्टी आॅफ इंडिया को मजबूत बनाने का आह्वान किया। मंत्री ने कहा कि किसानांे के प्रति केंद्र ने सकारात्मक रूख अपनाया हैं। उत्तर प्रदेश में भी सरकार ने किसान हित को ध्यान में रखकर ऋण दिए और माफ भी किए हैं। इस दौरान उन्होनें प्रदेश के किसानों की ऋणमाफी के लिए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को पत्र लिखने की बात कही। बांदीकुई से आने के बाद मंत्री अठावले प्रेस से रू ब रू हुए। इस दौरान उन्होंने सेना भर्ती में भी आरक्षण के आधार पर नियुक्ति देने की बात कही। उनका कहना है कि आर्मी, नेवल और एयरफोर्स में दलितों का आरक्षण के आधार पर चयन हो।
उन्होंने कहा कि आरक्षण एससी एसटी और ओबीसी के अलावा भी वंचित जतियों को भी आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होने प्रदेश में आरक्षण से वंचित सामान्य वर्ग की जातियां को क्रीमीलेयर श्रेणी में लाकर आरक्षण की पैरवी की। वही उन्होने कहा कि केंद्र भी क्रीमीलेयर की सीमा दो लाख से बढ़ाकर 8 लाख कर रही हैं। वहीं मंत्री ने जीएसटी लागू करने के फैसले को सही करार दिया और देश के विकास के लिए इसे अच्छा कदम बताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Union Minister Ramdas Athawales statement, on the basis of reservation recruitment in the army
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: union minister ramdas athawale\s statement, on the basis of reservation recruitment in the army, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved