• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वच्छता ही सेवा पखवाडा के तहत वन विभाग मुख्यालय अरण्य भवन परिसर में साफ-सफाई एवं पौधारोपण किया गया

Under the Swachhata Hi Seva Pakhwada, cleaning and plantation was done in the Forest Department Headquarters Aranya Bhawan premises - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राज्य सरकार ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के उपलक्ष्य पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाडा शुरूआत की है। इस अवसर पर मंगलवार को वन विभाग मुख्यालय अरण्य भवन परिसर में प्रत्येक कक्ष में रखे अनुपयोगी सामान को हटाया एवं पौधारोपण किया गया। प्रधान मुख्य वन सरंक्षक वन,बल प्रमुख अरिजीत बनर्जी ने बताया कि श्री मोदी द्वारा 2 अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत मिशन राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में शुरू किया गया था, जिसके सार्थक परिणाम हम सभी को देश में दिख रहे हैं। इसी क्रम में प्रदेशभर में मंगलवार कोय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े की शुरूआत की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता एवं स्वस्थता एक दूसरे के पर्याय हैं। जिस जगह स्वच्छता रहती है, वहां स्वस्थ लोग होंगे, बीमारियां कम होंगी। सम्पूर्ण स्वच्छता आमजन के सहयोग के बिना संभव नहीं है। ऐसे में हम सभी स्वच्छता के विजन को ध्यान में रखते हुए अपने नागरिक कर्तव्य निभाकर इस अभियान का हिस्सा बनें। बनर्जी ने बताया कि अरण्य भवन में सफाई अभियान. डेस्क डिटॉक्स: क्लीन द क्लेटर अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए उप वन संरक्षक एवं प्रावैधिक सहायक सुरेश मिश्रा के नेतृत्व में अरण्य भवन के प्रत्येक कक्ष में रखी अनुपयोगी स्टेशनरी सामग्री, जैसे रबर पेंसिल, पेन, पेपर, कार्बन, स्टाम्प, आदि एकत्रित कर निस्तारित किया गया, साथ ही अरण्य भवन परिसर में पौधारोपण भी किया गया इस अवसर पर अति.प्रधान मुख्य वन संरक्षक उदय शंकर, के.सी.ए.अरूण प्रसाद, मुख्य वन संरक्षक सेडू राम यादव, राजीव चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश चन्द्र यादव एवं अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under the Swachhata Hi Seva Pakhwada, cleaning and plantation was done in the Forest Department Headquarters Aranya Bhawan premises
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ifs arijit banerjee, forest department headquarters, aranya bhawan \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved