• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए कीर्तिमान स्थापित किए: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

Under Prime Minister Modis leadership, the nation has set new benchmarks in development and good governance: Chief Minister Bhajanlal Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जनता के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में 4,399 दिनों तक निरंतर राष्ट्रसेवा कर भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि प्रधानमंत्री मोदी के समर्पित नेतृत्व, अथक परिश्रम और 140 करोड़ देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रतीक है।

नई दिल्ली के भारत मंडपम में बुधवार को हुई महत्वपूर्ण बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, राष्ट्रीय सुरक्षा तथा वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। उनका जीवन राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को समर्पित अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। किसान कल्याण, नारी शक्ति वंदन, युवा सशक्तीकरण और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन से ‘मोदी है तो मुमकिन है’ की भावना का प्रबल संचार हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके नेतृत्व में देश ने जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के गरीब, वंचित एवं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। राजस्थान को राम जल सेतु लिंक परियोजना, यमुना जल समझौता, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना, माही-बांसवाड़ा परमाणु ऊर्जा परियोजना सहित अनेक ऐतिहासिक विकास परियोजनाओं की सौगात मिली है। रिफाइनरी का सपना साकार होने से विकास का एक नया युग शुरू होने जा रहा है। दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के अन्तर्गत विकसित हो रहे औद्योगिक क्षेत्रों ने प्रदेश को देश के प्रमुख औद्योगिक गंतव्यों में स्थापित किया है।
उन्होंने कहा कि 12 वर्ष के कालखण्ड में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अनेक जनकल्याणकारी पहल राजस्थान की धरती से हुई है। झुन्झुनूं से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान का राष्ट्रीय विस्तार, पोषण अभियान का शुभारम्भ, अजमेर से सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरूआत इस बात का प्रमाण है कि प्रधानमंत्री के सान्निध्य और मार्गदर्शन में प्रदेश विकसित राजस्थान-2047 के संकल्प की ओर तेजी से अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में प्रारंभ हुई विकास यात्रा आज ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प के रूप में देशव्यापी जनआंदोलन बन चुकी है। भारत आज विश्व की प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहा है तथा वैश्विक मंचों पर देश की प्रतिष्ठा निरंतर बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के दृढ़ नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत की नई सुरक्षा नीति और अटूट राष्ट्रीय संकल्प को विश्व के सामने स्थापित किया गया है। वहीं, अयोध्या में श्री राम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक निर्माण तथा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व से सांस्कृतिक पुर्नजागरण को आधुनिक स्वरूप मिला है।
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्रसेवा के इसी प्रकार निरंतर सफल नेतृत्व की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य की ओर निरंतर तेजी से अग्रसर रहेगा तथा विश्व पटल पर नए गौरवशाली कीर्तिमान स्थापित करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Under Prime Minister Modis leadership, the nation has set new benchmarks in development and good governance: Chief Minister Bhajanlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: narendra modi, bhajanlal sharma, india development, good governance india, viksit bharat 2047, rajasthan projects, global leadership india, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved