जयपुर। जगतपुरा फ्लाईओवर के पास सोमवार दोपहर अनियंत्रित टेम्पो आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा। हादसे में टेम्पो में सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन महिलाएं घायल हो गई। घायल महिलाओं का अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस ने बताया कि हादसे में विष्णु कंवर (32) निवासी करौली हाल झालाना डूंगरी की मौत हो गई। घायल महिला संजू देवी, धपु देवी व कृष्ण कंवर निवासी झालाना डूंगरी घायल हो गई। चारों महिलाएं एक ही बस्ती की रहने वाली हैं।
सोमवार दोपहर करीब एक बजे चारों महिलाएं झालाना से अक्षय पात्र के पास रहने वाली किसी परिचित से मिलने जा रही थी। इसी दौरान जगतपुरा फ्लाईओवर के पास टेम्पों आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली में जा घुसा। हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल चारों महिलाओं को अस्पताल भिजवाया। जहां इलाज के दौरान विष्णु कंवर की मौत हो गई, जबकि घायल तीनों साथी महिलाओं को भर्ती कर लिया गया।
इंदौर में रामनवमी पर हुआ बड़ा हादसा : एक मंदिर की बावड़ी की छत्त गिरी, 25 लोग दबे, 8को बचाया...देखें तस्वीरें
दुर्लभ बीमारियों के लिए दवाओं के आयात पर सीमा शुल्क से छूट
छत्रपति संभाजीनगर में गुटों के बीच झड़प, आगजनी व पथराव
Daily Horoscope