• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उज्ज्वला से बदला महिलाओं का जीवन — विधानसभा अध्यक्ष

Ujjwala changed womens lives - Assembly Speaker - Jaipur News in Hindi

- उज्ज्वला गैस कनेक्शन का वितरण जयपुर । विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गुरूवार को अजमेर जिले के जनकपुरी गंज क्षेत्र में उज्ज्वला लाभार्थी महिलाओं को निःशुल्क गैस कनेक्शन सौंपे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि उज्ज्वला योजना से महिलाओं का जीवन बदला है। पीएम नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से महिलाओं को धुएं से मुक्ति मिली है। देवनानी ने कहा कि केन्द्र सरकार सर्वजन हिताय के सिद्धांत पर काम कर रही है और समाज के हर वर्ग की सम्मानपूर्वक जीवन जीने के अधिकार की रक्षा कर रही है।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष देवनानी ने योजना से लाभार्थी दर्जनों महिलाओं को गैस कनेक्शन दिए और कहा कि देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करने वाली महिलाओं को रोजाना होने वाली व्यवहारिक समस्या का समाधान उज्ज्वला योजना है। देवनानी ने कहा कि इसके साथ ही इस योजना की पात्र महिलाओं को सरकार 450 रूपये में सिलेन्डर भी दे रही है। इससे पूर्व में उन पर पड़ रहे आर्थिक भार से भी बहुत राहत मिल रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ujjwala changed womens lives - Assembly Speaker
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ujjwala changed, womens lives, - assembly speaker, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved