• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

UGC का नया समता संवर्द्धन विनियम सामाजिक न्याय नहीं, चयनित पक्षपात को बढ़ावा देगा: सुशील ओझा

UGCs new equity promotion regulations will not promote social justice, but rather selective favoritism: Sushil Ojha - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विप्र फाउंडेशन के संस्थापक सुशील ओझा ने UGC द्वारा लाए गए “Promotion of Equity in Higher Education Institutions Regulations, 2026” पर कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए कहाकि यह नियमावली ‘समता’ के नाम पर सामाजिक न्याय की भावना को कमजोर कर सकती है और व्यवहार में चयनित पक्षपात (Selective Bias) को बढ़ावा देने का माध्यम बन सकती है। सुशील ओझा ने सामाजिक कटुता पैदा करने वाले इस गंभीर मुद्दे पर जयपुर सहित राजस्थान भर के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा की तथा समाजों के बीच खाई बढ़ाने वाले इस मुद्दे पर देशव्यापी आंदोलन छेड़ने की रणनीति को लेकर राष्ट्रीय पदाधिकारियों से विचार विमर्श के लिए मुंबई में आहुत बैठक में भाग लेने के लिए रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों में समरसता, निष्पक्षता और समान अवसर का वातावरण बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है; किंतु यह प्रस्ताव चुगली-संस्कृति (Complaint Culture) को प्रोत्साहित करने वाला तथा वर्ग आधारित टकराव को संस्थागत स्वरूप देने वाला प्रतीत होता है। विनियम में प्रयुक्त “विशेषकर/केवल उन्हीं के लिए” जैसी भाषा निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े करती है।
ओझा ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्राकृतिक न्याय का सिद्धांत सर्वोपरि है, परंतु यह ढाँचा आरोपी को पहले दोषी मानने जैसी मानसिकता को बढ़ा सकता है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि झूठी, दुर्भावनापूर्ण और प्रायोजित शिकायतों पर कठोर दंड एवं स्पष्ट सुरक्षा प्रावधान अनिवार्य रूप से शामिल नहीं किए गए हैं। यह स्थिति शिक्षा-कैंपसों में भय, असुरक्षा और द्वेष का वातावरण पैदा कर सकती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-UGCs new equity promotion regulations will not promote social justice, but rather selective favoritism: Sushil Ojha
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sushil ojha, vipra foundation, ugc, promotion of equity in higher education institutions regulations 2026, social justice, selective bias, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved