• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राज्य सरकार के दो वर्ष: सुशासन के संकल्प के साथ आमजन की समस्याओं का हो त्वरित निस्तारण : वी. श्रीनिवास

Two Years of State Government: Swift Resolution of Public Grievances with a Commitment to Good Governance: V. Srinivas - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्य सरकार के 2 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु मुख्यमंत्रीएवं नगरीय विकास मंत्री के कृशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जयपुर विकास प्राधिकरण द्वारा शहरी समस्या समाधान शिविर-2025 का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास द्वारा शनिवार को जयपुर विकास प्राधिकरण परिसर स्थित नागरिक सेवा केंद्र में चल रहे 'शहरी समस्या समाधान शिविर-2025' का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने शिविर में आए आवेदकों से संवाद किया, व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मौके पर ही आवेदकों को पट्टे वितरित किए। इस अवसर पर प्रमुख शासन सचिव - नगरीय विकास विभाग देबाशीष पृष्टि एवं शासन सचिव - स्वायत्त शासन विभाग रवि जैन भी उपस्थित रहे।
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शिविर का अवलोकन करते हुए कहा कि राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ये कार्यक्रम केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि 'सुशासन' की दिशा में एक अहम कदम हैं।
उन्होंने निर्देश दिए कि इन शिविरों के माध्यम से आमजन को पारदर्शी और संवेदनशील प्रशासन का अनुभव होना चाहिए।
निरीक्षण के दौरान जयपुर विकास आयुक्त आनंदी ने मुख्य सचिव को शिविर की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर से शुरू हुए इन शिविरों में अब तक पट्टे, नाम हस्तांतरण, उपविभाजन और पुनर्गठन से जुड़े सैकड़ों प्रकरणों का सफलतापूर्वक निस्तारण किया जा चुका है।
गौरतलब है कि शिविर के शुरूआती दिनों में ही अब तक सैकड़ों की संख्या में आवेदनों का निस्तारण कर आमजन को राहत दी गई थी। मुख्य सचिव ने जेडीए की इस पहल की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
शिविर में शहरी सेवा शिविर-2025, शहरी सेवा अनुवर्ती शिविर के लंबित प्रकरण, संपर्क पोर्टल, मुख्यमंत्री कार्यालय और जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रकरणों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जा रहा है।
विभिन्न जोन में आवेदनों का निस्तारण:
जोन—1 : 7 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण,
जोन—9: 46 पट्टे, 12 नाम हस्तांतरण, 3 उपविभाजन/पुर्नगठन
जोन—10: 24 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण, 1 उपविभाजन/पुर्नगठन, 1 आवंटन पत्र
जोन—11 : 24 पट्टे, 2 नाम हस्तांतरण, 1 उपविभाजन/पुर्नगठन
जोन—12 : 79 पट्टे, 6 नाम हस्तांतरण
जोन—14 : 36 पट्टे, 11 नाम हस्तांतरण 1 उपविभाजन/पुर्नगठन, 2 लीज मुक्ति प्रमाण पत्र
शिविर में प्रतिदिन अलग-अलग जोन के प्रकरणों की सुनवाई की जाएगी जिसका विवरण इस प्रकार है: दिनांक 22.12.2025 को जोन-9, 10, 11, 12, 13, 14; दिनांक 23.12.2025 को जोन-9, 11, 12, 13, 14, 22 तथा दिनांक 24.12.2025 को जोन-11, 12, 13, 22, 24 के प्रकरणों की सुनवाई नागरिक सेवा केन्द्र, जविप्रा परिसर में की जाएगी।
जेडीए सचिव ने बताया कि शिविर में लम्बित प्रकरणों के आवेदकों को उपस्थित होने के लिए मोबाइल मैसेज एवं फोन के माध्यम से टाइम स्लॉट की सूचना दी जा रही है। आवेदकों की सहायता के लिए प्रतीक्षा स्थल पर उपायुक्त (नागरिक सेवा केंद्र) द्वारा हैल्प डेस्क और आईटी शाखा द्वारा ई-मित्र की स्थापना की गई है। प्रतीक्षा स्थल में आगन्तुक आवेदकों के लिए जोन-वार बैठने की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Years of State Government: Swift Resolution of Public Grievances with a Commitment to Good Governance: V. Srinivas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, chief secretary v srinivas, jaipur development authority, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved