• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम हैरिटेज के दो उपायुक्त एपीओ, मंत्री महेश जोशी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सुसाइड करने का मामला

Two Deputy Commissioners of Municipal Heritage APO, Minister Mahesh Joshi, accused of harassing them, case of suicide - Jaipur News in Hindi

जयपुर। कैबिनेट मंत्री महेश जोशी पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाकर सुसाइड करने के मामले में सरकार ने दो अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। गृहविभाग ने नगर निगम हैरिटेज में नियुक्त उपायुक्त विजिलेंस नीलकमल मीणा और स्वायत्त शासन निदेशालय ने हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त दिलीप कुमार शर्मा को एपीओ किया है।

जयपुर में चांदी की टकसाल निवासी रामप्रताप मीणा ने कथित तौर पर अपने मकान का निर्माण नहीं करने देने और प्रताड़ित करने का मंत्री महेश जोशी और कुछ लोगों पर लगाते हुए एक वीडियो वायरल करके फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इस घटना के बाद राज्यसभा सांसद और बीजेपी के लोगों ने कुछ दिनों तक घटनास्थल पर धरना देकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की थी। इस मामले में सरकार ने उपायुक्त विजिलेंस नीलकमल मीणा और हवामहल-आमेर जोन उपायुक्त दिलीप कुमार शर्मा को एपीओ कर दिया। इससे पहले सरकार ने नगर निगम में नियुक्त विजीलेंस इंस्पेक्टर नीरज तिवाड़ी को इस मामले में सस्पेंड किया था। वहीं सीआईडी-सीबी इस मामले में मकान के पास बन रहे एक होटल के मालिक और अन्य दो लोगों को भी गिरफ्तार कर चुकी है। इस निर्माणाधीन होटल को सरकार ने घटना के दूसरे दिन गिरा दिया था।
बता दें कि रामपाल मीणा जिस जगह पर मकान का निर्माण कर रहा था उस जगह पर उसका परिवार 60 सालों से रह रहा था। साल 2017 में उन्होंने मकान पर कब्जा होने का दावा पेश कर नगर निगम के हवामहल जोन से दादा रामकिशोर मीणा ने 339ए का स्टेट ग्रांट का पट्टा ले लिया था। इस पट्‌टे के आधार पर इन्होंने इसी साल पिछले महीने मार्च में निर्माण शुरू करवाया था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two Deputy Commissioners of Municipal Heritage APO, Minister Mahesh Joshi, accused of harassing them, case of suicide
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: twodeputy, commissioners, municipalheritage apo, minister mahesh joshi, suicide, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved