जयपुर। जवाहर कला केंद्र में गुरुनानक देव की 550वीं जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी (रविवार) से दो दिवसीय "हर सिमरन" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें विभिन्न प्रस्तुतियों में पंजाबी संस्कृति साकार होगी। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जेकेके महानिदेशक किरण सोनी गुप्ता ने बताया कि केंद्र के मध्यवर्ती में 12 जनवरी को शाम 6.30 बजे शबद गायन होगा। इसके बाद मनीष जोशी निर्देशित दास्तां गोई के रूप में नाटक 'सतनाम वाहे गुरु' की प्रस्तुति दी जाएगी।
गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत 13 जनवरी को शाम 6.30 बजे पंजाबी लोक नृत्य होंगे। इसमें लोक कलाकार जिंदुआ और भांगड़ा की प्रस्तुति देंगे। इसके साथ ही माणिक अली पंजाबी सूफी गायन पेश करेंगे। इसके बाद पूरे हषोल्लास से 'लोहड़ी' का आयोजन होगा।
उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से देश की गौरवशाली संस्कृति से सभी को अवगत कराने के उद्देश्य से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश के नागरिक पंजाबी संस्कृति से रू-ब-रू होंगे।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope