• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कांग्रेस सेवादल का फरवरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन

Two-day National Convention of Congress Seva Dal in February - Jaipur News in Hindi

जयपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लालजी देसाई ने कहा कि सेवादल की तरफ से फरवरी महीने में प्रदेश में राष्ट्रीय अधिवेशन और रैली का आयोजन होगा।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद एक प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि महाधिवेशन में सभी प्रदेश के मुख्य संगठकों द्वारा एक वर्ष में सेवादल द्वारा किए गए कार्यों का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा और आगामी एक वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की कार्ययोजना को सेवादल के कार्यकर्ताओं तक पहुंचाएगा।


उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयन्ती वर्ष में गांधीवादी विचारधारा को कांग्रेस सेवादल जन-जन तक उन्होंने बताया कि राजस्थान सहित सभी प्रदेशों में इससे पूर्व तिरंगा यात्राएं निकाली जाएगी और कांग्रेस की गांधीवादी तथा स्पष्ट सोच वाली विचारधारा को लोगों के बीच पहुंचाया जाएगा।

इस मौके पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेश मुख्य संगठक और मसूदा विधायक राकेश पारीक ने कहा कि कांग्रेस सेवादल के सभी कार्यकर्ताओं को आमचुनाव के लिए कमर कसनी है और लोकसभा में टारगेट-25 के लिए कार्य करना है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Two-day National Convention of Congress Seva Dal in February
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lalji desai, national chief organizer of all india congress seva dal, congress sevadal, rajasthan congress, jaipur congress, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved