• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में ट्रक-कार की भिड़ंत, 3 लोगों की मौत: इको कार के परखच्चे उड़ गए, शव आगे के हिस्से में फंसे मिले

Truck-car collision in Jaipur, 3 dead: Eco car smashed to pieces, bodies found trapped in the front part - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। मनोहरपुर-दौसा नेशनल हाईवे पर रतनपुरा के पास एक ट्रक और इको कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना जोरदार था कि इको कार के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सीओ जमवारामगढ़ मुकेश जोशी के अनुसार, दोपहर करीब 1:30 बजे मनोहरपुर से दौसा की ओर जा रहा ट्रक ओवरटेक करते समय सामने से आ रही इको कार से टकरा गया। तेज रफ्तार के कारण टक्कर बेहद भीषण हो गई और कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया। दोनों फ्रंट सीटें टूटकर बिखर गईं। कार के अंदर खून फैल गया। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।
इको कार में 9 लोग सवार थे। टक्कर के बाद कई यात्री कार में फंस गए। सूचना मिलते ही रायसर और मनोहरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला।
तीन की मौत, दो की हालत गंभीर
सभी घायलों को एम्बुलेंस से निम्स हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। बाकी चार घायलों का इलाज जारी है।
ट्रैफिक आधे घंटे बाधित
पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और ट्रक को क्रेन से हटवाकर सड़क को लगभग आधे घंटे बाद चालू कराया। हादसे के बाद हाईवे पर जाम जैसी स्थिति बन गई थी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Truck-car collision in Jaipur, 3 dead: Eco car smashed to pieces, bodies found trapped in the front part
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: truck-car, collision, jaipur, 3 dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved