जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार को दिल्ली में पूर्व विदेश मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुषमा स्वराज के अंतिम संस्कार में शामिल हुए। गहलोत लोधी रोड़ स्थित श्मशान घाट पहुंचे और स्व. स्वराज की पार्थिव देह पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
गहलोत ने स्व. स्वराज के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स भी बंधाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सुषमाजी ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर अपनी अलग छवि बनाई। उनके निधन से देश ने एक प्रखर वक्ता, कुशल प्रशासक और संवेदनशील जनप्रतिनिधि खो दिया है।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
भाजपा का 9 साल का 'चौतरफा संकट' और 2 हजार रुपये का नोट छीनना 'मूर्खतापूर्ण' : चिदंबरम
लड़की की चाकू से गोदकर हत्या: पिता बोले, आरोपी को हो फांसी की सजा
इमरान का नाम एग्जिट कंट्रोल लिस्ट में जोड़ा गया, अब नहीं जा पाएंगे विदेश
Daily Horoscope