जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद मदनलाल सैनी की पार्थिव देह को मंगलवार सुबह जयपुर स्थिति पार्टी मुख्यालय पर अंतिम दर्शन के लिए रखी गई । भाजपा कार्यालय में सुबह 7:30 बजे से अंतिम दर्शनों के लिए कार्यकर्ताओं का तांता लग गया। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, भंवरलाल शर्मा, ओम माथुर, भाजपा नेता सतीश पुनिया, पूर्व मंत्री कालीचरण सर्राफ, परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास सहित अनेक नेताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए सीकर रवाना कर दिया गया है। जगह-जगह प्रदेशाध्यक्ष सैनी को श्रद्धासुमन अर्पित किये जा रहे है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पीएम मोदी ने राज्यों से दुनिया भर में '3 टी' को बढ़ावा देने को कहा, क्या है कि 3 टी, यहां पढ़ें
राष्ट्रमंडल खेल - विश्व चैंपियन निकहत जरीन ने मुक्केबाजी में जीता स्वर्ण पदक
भाजपा-शिवसेना का महाराष्ट्र में 'मिशन 48', मुख्यमंत्री ने कहा-बहुत जल्द होगा मंत्रिमंडल का गठन
Daily Horoscope