• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिंकसिटी प्रेस क्लब में डी.के. सैनी को श्रद्धांजलि, साथी पत्रकारों ने याद किया जिंदादिल व्यक्तित्व

Tribute paid to D.K. Saini at Pink City Press Club; fellow journalists remember his vibrant personality - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पिंकसिटी प्रेस क्लब प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार सैनी (डी.के.) के आकस्मिक निधन पर प्रेस क्लब में बुधवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव मुकेश चौधरी ने कहा कि हमारे साथी कार्यकारिणी सदस्य का यूं ही चला जाना इस घटना पर विश्वास नही हो रहा। उन्होंने बताया कि जिंदादिल एवं नेक इंसान डी.के. सैनी के परिवार को प्रेस क्लब परिवार की ओर से हर संभव मदद की जाएगी। युवा एवं खेलकूद मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने कहा कि दिनेश काफी उर्जावान एवं जिंदादिल इंसान थे। उन्होनें दिल्ली में उनके साथ काम करने के समय को याद करते हुए सैनी के परिवार को आर्थिक मदद का आश्वासन दिया। विधायक गोपाल शर्मा एवं भाजपा नेता रवि नैय्यर ने सैनी के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए उनके व्यक्तित्व पर बात की साथ ही परिजनों को सहयोग करने का आश्वासन दिया।
शोक सभा में क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा, महासचिव मुकेश चौधरी, उपाध्यक्ष डॉ. मोनिका शर्मा, परमेश्वर प्रसाद शर्मा, कोषाध्यक्ष विकास शर्मा कार्यकारिणी सदस्य मणिमाला शर्मा, ओमवीर भार्गव, अनिता शर्मा, निखलेश कुमार शर्मा, उमंग माथुर, विकास आर्य, क्लब संस्थापक सदस्य जगदीश शर्मा, क्लब के पूर्व अध्यक्ष एल.एल. शर्मा, नीरज मेहरा, अभय जोशी, पूर्व महासचिव ललित शर्मा, हरीश गुप्ता, रोशन लाल शर्मा, रामेन्द्र सोलंकी, पूर्व उपाध्यक्ष भागरीथ, सुनील शर्मा, संतोष शर्मा, विजेन्द्र जायसवाल, दिलीप सिंह, राहुल भारद्वाज, पूर्व कोषाध्यक्ष गिरिराज प्रसाद गुर्जर, एवं वरिष्ठ पत्रकार गुलाब बत्रा, शंकर शिखर, प्रदीप सिंह, डॉ. मिथलेश जैमिनी, योगेन्द्र शर्मा, निखिल शर्मा, अरविन्द शर्मा, दिनेश डाबी, उपस्थित पत्रकारों ने उनके जीवन से जुड़े तथ्यों पर अपने शब्द साझा कर उन्हें याद किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tribute paid to D.K. Saini at Pink City Press Club; fellow journalists remember his vibrant personality
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, pinkcity press club, dinesh kumar saini dk, demise, minister rajyavardhan singh rathore, mla gopal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved