• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में भीषण हादसा : ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 2 की मौत, धमाके से दहल उठा विश्वकर्मा इलाका

Tragic Accident in Jaipur: Two Dead After Oxygen Cylinder Explosion, Vishwakarma Area Shaken by Blast - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान की राजधानी जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ रोड नंबर 17 स्थित 'विल्सन क्रायो गैसेज' फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर भरने के दौरान हुए भीषण विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि फैक्ट्री का टिनशेड हवा में उड़ गया और दीवार ढह गई।

पुलिस के अनुसार, रात करीब 7:45 बजे जब सिलेंडर भरे जा रहे थे, तभी अचानक एक सिलेंडर फट गया। इस धमाके में झारखंड निवासी मुन्ना राय के शरीर के चीथड़े उड़ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल फैक्ट्री मैनेजर विनोद गुप्ता और एक अन्य कर्मचारी शिबू को तुरंत SMS अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान विनोद गुप्ता ने भी दम तोड़ दिया। विस्फोट का असर इतना जबरदस्त था कि आसपास की दुकानों के शटर टूट गए और कई घरों की दीवारों में दरारें आ गईं। फैक्ट्री की छत के टुकड़े करीब 30 मीटर दूर तक जाकर गिरे। सूचना मिलते ही डीसीपी वेस्ट हनुमान प्रसाद और विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और दमकल की गाड़ियों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tragic Accident in Jaipur: Two Dead After Oxygen Cylinder Explosion, Vishwakarma Area Shaken by Blast
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur oxygen cylinder blast, vishwakarma industrial area, vki factory accident, two dead, wilson cryo gases, jaipur police investigation, cylinder explosion, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved