जयपुर। गोविन्ददेव जी की शोभायात्रा के लिए पुलिस ने ट्रेफिक के विशेष इंतजाम किए हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस उपायुक्त यातायात लवली कटियार ने बताया कि सितंबर को सांय 4 बजे श्री कृष्ण की शोभा यात्रा श्री गोविन्द देवजी के मन्दिर से प्रारम्भ होकर जलेबी चैक, बान्दरवाल गेट, बडी चैपड, जौहरी बाजार, संागानेरीगेट, बापू बाजार, न्यूगेट, चौडा रास्ता, त्रिपोलिया बाजार, छोटी चैपड, चान्दपोल बाजार, बगरूवालों का रास्ता से होकर मन्दिर श्री गोपीनाथ पहुचेगी। यातायात को सुगम एवं सुव्यवस्थित तरीके से चलाने के लिए यातायात की विशेष व्यवस्था निम्न प्रकार से की जाती है। यह व्यवस्था दिनांक 04.09.2018 को 3 पी.एम से लागू होकर शोभा यात्रा के समापन तक रहेगी।
1. शोभा यात्रा के मार्ग पर किसी प्रकार के वाहनों की पार्किग नही हो सकेगी। शोभा यात्रा के निकलने के समय सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा तथा यातायात समानान्तर मार्गो पर संचालित होता रहेगा।
2. जोरावर सिंह गेट, रामगंज चौपड, सांगानेरी गेट, अजमेरी गेट संजय सर्किल से सांयकाल 3.00 बजे से मिनी बस, सिटी बस व भारी वाहनों का शहर के चार दीवारी में आवागमन बन्द रहेगा। समानान्तर मार्गो पर डाईवर्ट किया जावेगा।
3. शोभा यात्रा के निकलने वाले वाले बाजारो में सम्पूर्ण यातायात का संचालन 15 मिनट पूर्व ही अन्य मार्गो पर डाईवर्ट कर दिया जावेगा।
4. भारी वाहन, रोडवेज की बसें एवं ट्रक मध्य रात्रि तक शहर में प्रवेश नही हो सकेगे। बाईपास से डायवर्ट होगा। दिल्ली व आगरा से आने वाली बसों को गोविन्द मार्ग से निकाला जावेगा।
5. समय 3.30 पी.एम से सांगानेर से आमेर जाने वाली सिटी बसें नारायण सिंह तिराहा से गोविन्द मार्ग, ट्रांसपोर्ट नगर होकर धोबीघाट, रामगढ मोड, आमेर रोड से आ व जा सकेगी।
6. रेल्वे स्टेशन से छोटी चैपड होकर रामगंज चैपड की तरफ चलने वाली सिटी बसें संजय सर्किल से डाईवर्ट की जावेगी तथा रामगंज चौपड से आने वाली सिटी बसें घाटगेट होकर आ सकेगी।
7. सांयकाल 3 बजे से शोभा यात्रा की समाप्ति तक जयपुर से दिल्ली व आगरा से आने व जाने वाली रोडवेज की बसें शहर में प्रवेश नही करेगी, यह बसें 22 गोदाम, रामबाग सर्किल, नारायण सिंह तिराहा, गोविन्द मार्ग से ट्रांसपोर्ट नगर होकर आ व जा सकेगी।
8. सांगानेर से आकर छोटी चैपड की तरफ जाने वाली सिटी बसें व मिनी बसें भी एम.जी.डी तक ही आ सकेगी तथा यही से वापस सांगानेर जा सकेगी।
9. रामगढ मोड की तरफ से किसी प्रकार के भारी वाहन शहर की तरफ नही आ सकेगें। यात्री बसें भी बाईपास होकर चलेगी।
10. इस व्यवस्था के दौरान ई-रिक्षा का प्रवेष चार दीवारी क्षेत्र में पूर्णतया निषेध रहेगा।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope