• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सीएम भजनलाल से विभिन्न देशों के ट्रेड प्रतिनिधियों ने की मुलाकात, इन्वेस्टर मीट से राजस्थान के कृषि क्षेत्र में बढ़ेगा निवेश

Trade Representatives from Various Countries Meet CM Bhajanlal; Investor Meet Set to Boost Investment in Rajasthans Agricultural Sector - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से गुरुवार को नई दिल्ली में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट के तहत विभिन्न देशों के ट्रेड प्रतिनिधियों, विभिन्न उद्यमियों, स्टार्ट-अप्स ने वन-टू-वन मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कनाडा, रूस, ऑस्ट्रेलिया, इटली, ब्राजील, वियतनाम और अर्जेन्टीना के दूतावासों के वाणिज्यिक एवं कृषि प्रतिनिधियों से राजस्थान में कृषि निवेश बढ़ाने पर विस्तृत बातचीत की। उन्होंने कहा कि किसान नवीन कृषि तकनीकों को अपनाकर तथा विभिन्न फूड प्रोसेसिंग गतिविधियों के विकास से सशक्त बनेंगे। उन्होंने कहा कि इस इन्वेस्टर मीट से प्रदेश के किसानों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ने का मौका मिलेगा। साथ ही, फसलों और एग्री प्रोडक्ट्स के निर्यात से किसानों की आय में वृद्धि भी होगी। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से एग्री स्टार्टअप्स को प्रगति के विभिन्न अवसर मिलेंगे। जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन होगा तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कृषि एवं तकनीकी विषयों पर हुई चर्चा
मुख्यमंत्री ने वन टू वन मुलाकात के दौरान रूस की ड्रोन तकनीक, कनाडा के खेतों में एग्री प्रोसेसिंग और पराली से संबंधित प्रक्रिया, ब्राजील की तरह सोयाबीन उत्पादन को बढ़ावा देने, मक्का से मेथेनॉल बनाने सहित अन्य कृषि एवं तकनीकी विषयों पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। उन्होंने कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले देशों से संपर्क को बढ़ावा देने के लिए संबंधित अधिकारियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। जिससे इन देशों में किए जा रहे कृषि नवाचारों तथा उन्नत तकनीकों को प्रदेश के किसानों के हित में अपनाया जा सके।
उल्लेखनीय है कि 23 से 25 मई तक आयोजित होने वाले ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट से भविष्य की खेती के लिए किसान, वैज्ञानिक, निवेशक और नीति निर्माता इस मंच के माध्यम से एक साथ काम कर सकेंगे।
इस दौरान केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री भागीरथ चौधरी, कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल, जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत, सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार, राजस्थान किसान आयोग अध्यक्ष सी. आर. चौधरी, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक एम. एल. जाट, प्रमुख शासन सचिव कृषि मंजू राजपाल सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Trade Representatives from Various Countries Meet CM Bhajanlal; Investor Meet Set to Boost Investment in Rajasthans Agricultural Sector
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhajanlal sharma, gram 2026 investor meet, rajasthan agriculture, agri investment, global agritech meet, food processing, agri startups, export, farmers income, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved