• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मानसरोवर के सिटी पार्क में अब पर्यटकों को घना जंगल भी दिखेगा

Tourists will now see dense forest in Mansarovar City Park - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा की अनूठी सोच के चलते देश-दुनिया में खास पहचान बनाने वाले सिटी पार्क में अब जापानी तकनीक से ऑक्सीजोन पॉकेट्स बनाए जा रहे हैं। पार्क के एक पॉकेट की 8 हजार स्क्वायर फीट भूमि में 35 प्रजातियों के करीब 3 हजार पेड़ लगाकर इसे घने जंगल का रूप दिया जा रहा है।

राजस्थान आवासन मंडल के तत्वाधान में शुक्रवार को यंग इंडियन्स (वाईआई) संस्था के अध्यक्ष राहुल सिंघी, सह-अध्यक्ष गौरव बंसल, प्रोजेक्ट (प्लांटेशन) अध्यक्ष मोहित जाजू, विक्रम प्रताप सिंह (सह-अध्यक्ष) ने जापानी तकनीक से पौधे लगाकर अनूठे मिशन को आगे बढ़ाया। आवासन आयुक्त पवन अरोड़ा ने बताया कि सिटी पार्क अपनी नैसर्गिक खूबसूरती के चलते बहुत कम समय में ही देश दुनिया में लोकप्रिय हो गया है। पार्क को देखने के लिए हजारों की संख्या में आमजन और पर्यटक प्रतिदिन आ रहे हैं। पार्क को घना और नैसर्गिक लुक देने के लिए जापानी तकनीक मियावाकी की मदद ली जा रही है।
अरोड़ा ने बताया कि 2 साल पहले रोटरी क्लब ने मियावाकी तकनीक पार्क के एक पॉकेट में 4 हजार स्क्वायर फीट जगह पर पौधे लगाए थे, जो अब बहुत घने हो गए। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के जरिए सामान्य प्रजाति के पौधे दो-तीन वर्षों में ही घने होकर जंगल सा एहसास कराते हैं।
जापानी तकनीक से वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त मुख्य अभियंता संजय पूनिया, वरिष्ठ उद्यानविज्ञ डॉ दिलीप शर्मा, उप आवासन आयुक्त जेपी बुगालिया, आवासीय अभियंता केके दीक्षित सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tourists will now see dense forest in Mansarovar City Park
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mansarovar city park, ias pawan arora, rajasthan housing board, rhb, jaipur, rajasthan\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved