• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्यटन प्री समिट में फिल्म से लेकर ग्रामीण पर्यटन तक कई विषयों पर होगी चर्चा

Tourism Pre-Summit will discuss various topics ranging from films to rural tourism. - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । प्रवासी राजस्थानी दिवस के पूर्व आयोजित हो रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल पर आयोजित हो रहे पर्यटन प्री समिट में राजस्थान को वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने और पहचान दिलाने की रणनीति पर चर्चा होगी।

इस प्री- समिट के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का सम्बोधन होगा, वहीं विशिष्ट अतिथि उपमुख्यमंत्री व पर्यटन तथा कला एवं संस्कृति मंत्री दियाकुमारी होंगी। उद्घाटन सत्र में केन्द्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय में अपर सचिव सुमन बिल्ला भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही राजस्थान सरकार के पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव राजेश यादव और पर्यटन आयुक्त रूक्मणी रियार का सम्बोधन भी होगा।
इस अवसर पर राजस्थान की नई पर्यटन नीति और फिल्म पर्यटन को प्रोत्साहित करने के लिए फिल्म पर्यटन संवर्धन नीति जारी किए जाने की सम्भावना भी है।
प्री-समिट में उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न विषय विषेशज्ञ राजस्थान में पर्यटन के विकास और वर्ष भर चलने वाले पर्यटन स्थल के रूप में इसकी वैश्विक पहचान बनानेे की रणनीति पर अपने सम्बोधन देंगे।
इसके तहत प्रसिद्ध फिल्म और टीवी अभिनेता राजीव खंडेलवाल बताएंगे कि कैसे फिल्में राजस्थान को एक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा दे सकती हैं। वहीं ईज माय ट्रिप कम्पनी की अध्यक्ष प्रीति सत्यनारायण राजस्थान को वैश्विक पर्यटन स्थल के रूप में बढावा देने के लिए डिजीटल मार्केटिंग रणनीतियों पर चर्चा करेंगी।
वहीं लाली होमस्टे की सह निर्माता देवयानी भटनागर राजस्थान में होमस्टे पर घरेलू पर्यटन वृद्धि के बारे में अपने विचार व्यक्त करेंगी। इनके अलावा क्लाक्र्स ग्रुप ऑफ होटल्स के एमडी अपूर्व कुमार पर्यटन और निवेश के अवसरों के माध्यम से आर्थिक विकास पर चर्चा करेंगे। कुल मिला कर यह पर्यटन प्री समिट प्रवासी राजस्थानी दिवस सम्मेलन में पर्यटन सेक्टर पर होने जा रहे सेक्टरोल सत्र की नींव तैयार करेगा ताकि उस सत्र में राजस्थान में पर्यटन विकास पर और सार्थक चर्चा हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tourism Pre-Summit will discuss various topics ranging from films to rural tourism.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tourism pre-summit rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved