• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर-जैसलमेर-दिल्ली, जयपुर-वाराणसी के लिए फ्लाइट आज से

todays flights: flights start from Jaipur-Jaisalmer-Delhi, Jaipur-Varanasi flights - Jaipur News in Hindi

जयपुर। स्पाइसजेट की जयपुर-जैसलमेर-दिल्ली हवाई सेवा रविवार 29 अक्टूबर से शुरू होगी। स्पाइसजेट रविवार से ही जयपुर-वाराणसी हवाई सेवा भी शुरू कर रहा है। जयपुर से जैसलमेर और वाराणसी का सीधा हवाई सम्पर्क हो जाने से धार्मिक पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा। राजस्थान के विभिन्न जिलों और देश के दूसरे शहरों के बीच हवाई सेवाओं के विस्तार से पर्यटकों के साथ-साथ व्यापारियों और आमजन को लाभ होगा।

स्पाइसजेट के प्रबंध निदेशक अजय सिंह ने कहा कि उनकी कम्पनी रविवार को राजस्थान से कुल पांच नई उड़़ान शुरू कर रही है। उन्होंने बताया कि जयपुर-जैसलमेर -दिल्ली के साथ-साथ जैसलमेर-दिल्ली, जोधपुर-दिल्ली, उदयपुर-मुम्बई हवाई सेवाएं भी कल से ही शुरू हो रही हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रेरणा और प्रयासों से ही स्पाइसजेट राजस्थान को इतनी अधिक एयर कनेक्टिविटी दे पाया रहा है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री वसुन्धरा राजे ने शनिवार को स्पाइसजेट की जयपुर-जैसलमेर-दिल्ली हवाई सेवा की शुरूआत की औपचारिक घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई है कि स्पाइसजेट कम्पनी राजस्थान के अन्य शहरों के लिए भी उड़ानें शुरू कर हवाई सेवाओं का विस्तार करेगी। इस अवसर पर पर्यटन राज्यमंत्री कृष्णेन्द्र कौर दीपा, प्रमुख शासन सचिव सामान्य प्रशासन पीके गोयल और स्पाइसजेट के चीफ एडमिनिस्टे्रटिव ऑफिसर जीपी गुप्ता उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-todays flights: flights start from Jaipur-Jaisalmer-Delhi, Jaipur-Varanasi flights
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: todays flights flights for jaipur to jaisalmer-delhi, jaipur-varanasi flights, rajasthan news, jaipur news, cm raje says, jaipur-jaisalmer-delhi, jaipur-varanasi flights will start on sunday, spicejet managing director, ajay singh, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved