• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टायर चोर गिरोह से दो दर्जन वारदातों का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार

Tire thieves arrest two dozen acts, arrests three rascals - Jaipur News in Hindi

जयपुर। रात के वक्त घरों के बाहर खडी कारों से टायर चुराने वाली गैंग का पर्दाफाश कर करधनी थाना पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। अभय कमाण्ड में लगे कैमरों की फुटेज के आधार पर टायर चोर गिरोह को शनिवार को दबोचा गया, जिसने दो दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। डीसीपी (वेस्ट) विकास कुमार ने बताया कि रात्रि के समय घरो के बाहर खडी कारों से टायर चोरी कर कार को पत्थरो पर खडी कर जाने की शिकायत मिल रही थी। टायर चोर गिरोह पर शिकंजा कंसने के लिए अभय कमाण्ड में लगे कैमरों की फुटेजों को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरो से संदिग्धों की गतिविधियों पर निगरानी रख टायर चोर गिरोह के बदमाश महेन्द्र नेहरा (20) निवासी गांव देपुर मारोठ नागोर हाल किशोरपुरा रोड कालवाड रोड, हरि सिंह उर्फ राजू निवासी गांव मुण्डियागढ रेनवाल और सुरेन्द्र कुमार कुडी उर्फ सोनू निवासी गांव देवली मारोठ नागौर को गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से कारों के 13 टायर, 1 रिम, एक जेक, रॉड व पाना बरामद किया गया है। पूछताछ में गिरोह ने 2 दर्जन से अधिक वारदात करना स्वीकार किया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Tire thieves arrest two dozen acts, arrests three rascals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tire thieves gang, bust, racket arrests, cameras footage, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved