एनआरआर पॉलिसी से प्रवासी राजस्थानियों से सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक रिश्ते होंगे प्रगाढ़
राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी से छोटे व्यापारियों को भी मिलेंगे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे अवसर
पर्यटन, कला एवं संस्कृति का ग्लोबल सेंटर बनेगा राजस्थान ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश- 2025 का अनुमोदन, 11 अधिनियमों से हटेंगे कारावास के प्रावधान
जयपुर, । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश- 2025 लाने, प्रवासी राजस्थानियों के योगदान और जुड़ाव को बढ़ाने के लिए प्रवासी राजस्थानी नीति-2025, छोटे व्यापारियों को अधिक अवसर उपलब्ध कराने के लिए राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी और पर्यटन में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राजस्थान पर्यटन नीति के अनुमोदन सहित कई महत्वपूर्ण फैसले किए गए।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कैबिनेट में लिए गए निर्णयों की जानकारी देते हुए पत्रकार वार्ता में बताया कि विभिन्न अधिनियमों में मामूली उल्लंघन या तकनीकी गलती के लिए कारावास जैसे आपराधिक दण्ड हटा कर उनके स्थान पर पेनल्टी के प्रावधान करने का निर्णय किया है। इससे ईज ऑफ लिविंग और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा मिलने के साथ ही वादकरण में भी कमी आएगी। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत सरकार के जन विश्वास (प्रावधानों में संशोधन) अधिनियम-2023 की तर्ज पर राज्य में भी राजस्थान जन विश्वास (उपबंधों का संशोधन) अध्यादेश- 2025 के प्रारूप को मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी प्रदान की गई।
संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने बताया कि इस अध्यादेश के द्वारा 11 अधिनियमों में से आपराधिक प्रावधान हटाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान वन अधिनियम-1953 में धारा 26 (1) (ए) में वन भूमि में मवेशी चराने पर कारावास का प्रावधान था। अब तक इस पर 6 माह तक कारावास या 500 रुपए तक जुर्माने अथवा दोनों दण्ड का प्रावधान था। संशोधन के बाद अब इस उल्लंघन पर जुर्माना ही लगाया जाएगा। वन को हुए नुकसान के लिए वन अधिकारी द्वारा नियमानुसार निर्धारित क्षतिपूर्ति भी देनी होगी। इस संशोधन से उन आदिवासियों एवं ग्रामीणों को लाभ होगा जो अनजाने में मवेशी चराते हुए वन भूमि में प्रवेश कर जाते हैं।
पटेल ने बताया कि राजस्थान राज्य सहायता (उद्योग) अधिनियम-1961 में सहायता प्राप्त करने वाले उद्योग के प्रभारी पर मामूली प्रक्रियात्मक अपराधों, जैसे कि बहीखाते, खाते या अन्य दस्तावेज निरीक्षण के लिए प्रस्तुत न करने पर कारावास का प्रावधान था। इन आपराधिक प्रावधानों को अब अधिनियम से हटा कर अर्थदण्ड तक सीमित किया जा रहा है।
संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि जयपुर वाटर सप्लाय एण्ड सीवरेज बोर्ड अधिनियम-2018 में जल की बर्बादी, दुरुपयोग, गैर-घरेलू कार्यों के लिए उपयोग, बोर्ड की सीवरेज लाइन में रुकावट डालने, बिना लिखित अनुमित सीवरलाइन से कनेक्शन जोड़ने आदि पर कारावास का प्रावधान था, जिसे हटाते हुए अर्थदण्ड के प्रावधान तक सीमित किया जा रहा है।
प्रवासी राजस्थानियों को मिलेगा निवेश का बेहतरीन इकोसिस्टम
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि बदलते समय के अनुरूप प्रवासी राजस्थानियों के राज्य के साथ सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक जुड़ाव को मजबूत करने के उद्देश्य से अनुमोदित नॉन-रेजिडेंट राजस्थानी पॉलिसी ऑफ राजस्थान-2025 निवेश, व्यापार, ज्ञान के आदान-प्रदान, शोध और सामाजिक सरोकारों में एनआरआर के योगदान को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल माहौल तैयार करेगी। एनआरआर नीति प्रवासी राजस्थानियों के निवेश को गति देने के लिए राज्य में एक बेहतर इकोसिस्टम का निर्माण करेगी। निवेश से संबंधित सभी प्रक्रियाओं के समन्वय हेतु एनआरआर इन्वेस्टमेंट फेसिलिटेशन सेल स्थापित की जाएगी, जिसमें इन्वेस्टमेंट लायजन ऑफिसर्स निवेश प्रस्तावों की निगरानी, प्रवासी मिलन कार्यक्रमों का आयोजन और विभागीय समन्वय सुनिश्चित करेंगे।
उन्होंने बताया कि राजस्थान फाउंडेशन चैप्टर्स में इन्वेस्टमेंट कॉर्डिनेटर्स नियुक्त किए जाएंगे, जो निवेश लीड्स की पहचान और राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी साझा करेंगे। प्रवासी विशेषज्ञों और व्यवसायिक नेताओं के सहयोग से एनआरआर इन्वेस्टमेंट एडवाइजरी काउन्सिल्स गठित होंगी, जो नीतिगत सुझाव और सेक्टरवार निवेश रोडमैप तैयार करेंगी। प्रवासी समुदाय के योगदान को सम्मानित करने के लिए प्रवासी राजस्थानी दिवस तथा प्रवासी राजस्थानी सम्मान अवार्ड्स का भव्य रूप में आयोजन किया जाएगा। डायस्पोरा डाटाबेस तैयार कर प्रवासियों के स्थान, कौशल, व्यवसाय और निवेश क्षमता जैसी जानकारी संकलित की जाएगी। नीति के अंतर्गत प्रवासियों के लिए ग्लोबल यूथ कनेक्ट, सेलिब्रेट राजस्थान, डायस्पोरा फॉर डवलपमेंट जैसे नवाचार किए जाएंगे। प्रवासी राजस्थानियों की परेशानियों के निराकरण के लिए एक व्यवस्थित शिकायत निवारण और समन्वय तंत्र स्थापित किया जाएगा।
10.5 लाख से अधिक खुदरा व्यापारियों को मिलेगा व्यापार बढ़ाने का अवसर
गोदारा ने बताया कि बड़े ट्रेड, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म व लॉजिस्टिक नेटवर्क जैसे समान अवसर छोटे व्यापारियों को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी-2025 को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दी गई। इससे राज्य का खुदरा और थोक व्यापार सशक्त होगा। यह नीति राज्य में 10.5 लाख से अधिक रिटेल स्टोर्स और तेजी से बढ़ते उपभोक्ता बाजार को ध्यान में रखते हुए व्यापार क्षेत्र में निवेश बढ़ाने, रोजगार सृजन करने, छोटे ट्रेडर्स को बाजार एवं ऋण तक आसान पहुंच उपलब्ध करवाने तथा खुदरा व थोक व्यापार में एमएसएमई उद्यमों के विकास के लिए कार्य करेगी। नीति में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों को भी महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। इसके तहत राजस्थान दुकान एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958 के प्रावधानों में आवश्यकतानुसार शिथिलता लाने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा, ताकि व्यापारिक इकाइयों के संचालन को सरल और व्यवसाय-अनुकूल बनाया जा सके।
राजस्थान पर्यटन नीति-2025 - विशेष पर्यटन क्षेत्रों का होगा विकास
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने बताया कि मंत्रिमण्डल द्वारा अनुमोदित राजस्थान पर्यटन नीति-2025 में निजी क्षेत्र के निवेश को प्रोत्साहन, पर्यटन अवसंरचना के विकास, प्रमुख पर्यटन स्थलों की कनेक्टिविटी सुधार, स्वच्छता एवं सुरक्षा, डिजिटल सुविधाओं का विस्तार, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग को मजबूत करने, कौशल विकास को बढ़ावा देने तथा पर्यटन इकाइयों के लिए अनुकूल परिवेश तैयार करने पर बल दिया गया है। उन्होंने बताया कि नीति में धार्मिक पर्यटन मार्गों का विकास, वन एवं धार्मिक क्षेत्रों के आस-पास पर्यटन हब की स्थापना, शौर्य सर्किट, बर्ड-वॉचिंग सर्किट, प्रोजेक्शन मैपिंग एवं लाइट-साउंड शो, प्रीपेड टैक्सी बूथ, ई-व्हीकल टूर, राजस्थान ट्रेवल कार्ड, होम-स्टे एवं पेइंग गेस्ट सुविधाओं को बढ़ावा देने जैसे व्यापक प्रावधान किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि नीति में चयनित जिलों में विशेष पर्यटन क्षेत्र (एसटीजेड) का विकास, पर्यटन परियोजनाओं की अनुमति हेतु सिंगल वेब पोर्टल, पीपीपी के तहत पर्यटन प्रोजेक्ट्स का विकास, स्किलिंग सेंटर्स की स्थापना, पर्यटन छात्रों हेतु स्कॉलरशिप, सांस्कृतिक विरासत एवं स्थानीय क्राफ्ट को बढ़ावा देने हेतु क्राफ्ट म्यूजियम, नए पर्यटन पोर्टल, मोबाइल एप एवं डिजिटल संग्रहालयों का विकास, एयर कनेक्टिविटी हेतु वायबिलिटी गैप फंडिंग, प्रमुख मेलों एवं उत्सवों का वृहद स्तर पर आयोजन, एस्ट्रो-टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म, कलनरी टूरिज्म, बड़े मनोरंजन प्रोजेक्ट्स तथा वैलनेस टूरिज्म के उन्नयन जैसे महत्वपूर्ण उपाय शामिल हैं। पर्यटन सुरक्षा को सुदृढ़ करने हेतु 24×7 कॉल सेंटर, टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स, पैनिक बटन आधारित सुरक्षा प्रणाली, सीसीटीवी और फीडबैक सिस्टम भी नीति में शामिल किए गए हैं।
किशनगढ़ एयरपोर्ट के लिए 15 एकड़ भूमि का आवंटन
संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि किशनगढ़ हवाई अड्डे के लिए अतिरिक्त 15 एकड़ भूमि निःशुल्क उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को भी मंत्रिमंडल द्वारा मंजूरी दी गई। इससे बड़े विमानों के सिंगल साइड ऑपरेशन हेतु 900 मीटर लंबी एप्रोच लाइट्स (इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम) की स्थापना हो सकेगी। इससे किशनगढ़ एयरपोर्ट पर कोहरे तथा रात्रि के समय भी वायुयानों का सुरक्षित एवं निर्बाध संचालन सुनिश्चित किया जा सकेगा। इससे न केवल उड़ानों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि पर्यटन, औद्योगिक विकास और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।
अनुकम्पात्मक नियुक्ति आवेदन की समय सीमा में वृद्धि
पटेल ने बताया कि मृतक सरकारी कर्मचारी के आश्रित को वर्तमान नियमों में अनुकम्पा नियुक्ति हेतु सरकारी कार्मिक की मृत्यु के दिनांक से 90 दिन की समय सीमा में आवेदन करना होता है। अनुकम्पा नियुक्ति के लिए आवेदन करने की समय सीमा को 90 दिवस से बढ़ा कर 180 दिवस करने का निर्णय मंत्रिमंडल द्वारा किया गया। इसके लिए राजस्थान मृत सरकारी कर्मचारियों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति के नियम, 1996 में संशोधन किया जाएगा। इस संशोधन से मृतक सरकारी कर्मचारियों के आश्रित को अनुकम्पा नियुक्ति हेतु विभिन्न दस्तावेज, शपथ पत्र तैयार करने में पर्याप्त समय मिल सकेगा।
अभ्यर्थियों के नामों की आरक्षित सूची एक वर्ष तक रहेगी मान्य
संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि अब आरक्षित सूची से प्रतियोगी परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के नामों की अनुशंसा 6 माह के स्थान पर एक वर्ष के भीतर की जा सकेगी। इसके लिए विविध सेवा नियमों में संशोधन को मंजूरी दी गई। इस संशोधन से एक ही भर्ती में अधिक संख्या में अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।
मोटर वाहन उप निरीक्षक पद के लिए न्यूनतम योग्यता में संशोधन
पटेल ने बताया कि राजस्थान परिवहन अधीनस्थ सेवा नियम, 1963 में मोटर वाहन उप निरीक्षक पद की सीधी भर्ती हेतु न्यूनतम योग्यता में संशोधन किया जा रहा है। अब तक मोटर वाहन उप निरीक्षक पद की सीधी भर्ती के लिए सैकेंडरी परीक्षा उत्तीर्ण के साथ ऑटोमोबाइल अथवा मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 वर्षीय डिप्लोमा धारक या समकक्ष योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी ही पात्र थे। संशोधन के बाद अब उच्चतर योग्यता वाले अभ्यर्थी भी इस पद हेतु आवेदन करने के पात्र होंगे। साथ ही, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के एक वर्षीय अनुभव की अनिवार्यता एवं परिवहन यान श्रेणी के लाईसेन्स धारक होने की अनिवार्यता समाप्त की गई है, जिससे अधिकाधिक अभ्यर्थियों को अध्ययन पूरा करने के तत्काल बाद ही आवेदन करने का अवसर प्राप्त हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि राजस्थान मूल्यांकन सेवा नियम, 1979 में विभागीय पदोन्नति समिति के गठन संबंधी प्रावधान को जोड़ा जा रहा है। इससे इस विभाग की वर्ष 2024-25 से लम्बित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित की जा सकेगी।
संसदीय कार्य मंत्री ने बताया कि मृत अथवा स्थायी रूप से अशक्त सशस्त्र बल सेवा कार्मिकों और पैरा मिलिट्री कार्मिकों के आश्रितों को अनुकम्पात्मक नियुक्ति दिये जाने संबंधी 7 दिसम्बर 2022 की अधिसूचना, 8 अगस्त 2022 को जारी उत्तराखण्ड त्रासदी-2013 में मृत या लापता होने के पश्चात मृत घोषित किये गये व्यक्तियों के आश्रितों को अनुकम्पा नियुक्ति की अधिसूचना और कोविड-19 संक्रमण के कारण अनाथ हुए व्यक्तियों को अनुकम्पा नियुक्ति देने हेतु 6 फरवरी 2024 को जारी अधिसूचना को विविध सेवा नियमों में शामिल किया गया है। इन अधिसूचनाओं के प्रावधानों को अब राजस्थान अनुसूचित क्षेत्र अधीनस्थ, लिपिकवर्गीय और चतुर्थ श्रेणी सेवा (भर्ती एवं सेवा की अन्य शर्तें) नियम, 2014 में शामिल किया गया है।
सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने पूरे किए 5,000 एपिसोड, अपने नन्हें बेटे संग पहुंचे अरमान
शादी की पहली सालगिरह पर शोभिता धुलिपाला ने पति नागा चैतन्य पर लुटाया प्यार
राशिफल 4 दिसंबर: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
कलाकार को जीवन भर के संघर्ष के बाद सिर्फ मरने के बाद ही सम्मान मिलता है : दिलजीत दोसांझ
विधु विनोद चोपड़ा की क्लासिक रोमांटिक फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' की सिनेमाघरों में शानदार वापसी
Royal Enfield: नवंबर 2025 में 22% की रिकॉर्ड ग्रोथ, एक लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री
'मस्ती 4' को साइन करने में झिझक रही थीं एलनाज नोरौजी, कहा- 'इमेज पर गलत असर पड़ने का था डर'
52 साल की उम्र में महिमा चौधरी ने संजय मिश्रा को पहनाई वरमाला, शादी के मंत्र सुन डरी एक्ट्रेस
प्रदोष व्रत रखने से सभी कष्ट हो जाते हैं दूर, जानिए तिथि और पूजा विधि
iStart Ideathon 2025 का जयपुर संभागीय फिनाले आयोजित
पगड़ी में प्यार का तड़का, ‘रांझे नु हीर’ में कपिल का नया रोमांटिक अवतार
शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए कुछ वक्त देना ही काफी, रोजाना सूर्य नमस्कार के अद्भुत फायदे
दिमाग की सेहत के लिए बेहद जरूरी 'मेमोरी विटामिन, ये हैं कोलीन के सोर्स
राज निदिमोरू की एक्स वाइफ का पोस्ट वायरल, समांथा की शादी के बाद पहली प्रतिक्रिया
आरएसी तीसरी बटालियन बीकानेर की शारीरिक दक्षता परीक्षा 9 दिसम्बर को
दौसा की तनिका शर्मा बनी अंडर-19 विमेन चैंपियनशिप में टीम राजस्थान की उप-कप्तान
राशिफल: सितारों की चाल बदलेंगी आपका दिन, जानें किसे मिलेगा भाग्य का साथ
टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, सितंबर से अब तक केवल 157 यूनिट की ही हुई बिक्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दिल्ली में कैसे किया स्वागत और मेहमान नवाजी...तस्वीरों में यहां देखिए

भारत-रूसी झंडे और खास रोशनी से सजा प्रधानमंत्री आवास, पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन के साथ किया डिनर

बदलते रहे साल, दोस्ती बनी मिसाल, 2001 से पीएम मोदी और पुतिन की अनोखी केमिस्ट्री
राशिफल 4 दिसंबर: जानें कैसा बीतेगा आपका दिन, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल
'मस्ती 4' को साइन करने में झिझक रही थीं एलनाज नोरौजी, कहा- 'इमेज पर गलत असर पड़ने का था डर'
'बिग बॉस 19' से बेघर होने पर टूटी अशनूर कौर, बोलीं- काश तान्या की चोट के बारे में किसी ने पहले बताया होता
चाचा पवन कल्याण और भाई राम चरण का मार्गदर्शन अमूल्य : निहारिका कोनिडेला
शादी की पहली सालगिरह पर शोभिता धुलिपाला ने पति नागा चैतन्य पर लुटाया प्यार
हॉलीवुड में कुछ बड़ा करना चाहती हैं प्रियंका चोपड़ा, कहा- अभी तो शुरुआत भी नहीं की
बॉर्डर-2: सामने आया दिलजीत दोसांझ का पहला लुक, फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में दिखेंगे
राशि खन्ना ने जताया फैंस का आभार, बोलीं- 'बेहद खास रहा यह जन्मदिन'
ग्लूट्स वर्कआउट कर शिल्पा शेट्टी ने किया फैंस को मोटिवेट, बताए इसके फायदे
देश में बढ़ते वायु प्रदूषण पर रवीना टंडन ने जताई चिंता, लोगों से की अपील
शीत ऋतु में त्वचा और बालों के लिए संजीवनी है एलोवेरा, जानें उपयोग के तरीके
मटर मतलब सर्दियों का सुपरफूड, सेवन से दिल से लेकर दिमाग तक हो जाए दुरुस्त
पनीर डोडी : औषधीय जड़ी-बूटियों का पावरहाउस, जानिए कैसे करती है काम
युवाओं में बढ़ रही किडनी स्टोन की समस्या, जीवनशैली सही कर पा सकते हैं निदान
विजय वर्मा को गुलजार साहब से मिला ऑटोग्राफ, एक्टर ने दर्शकों से शेयर की खुशी
मन, इंद्री और आत्मा को संतुलित करता है पादाभ्यंग, जानें किस तेल से मिलेंगे कितने लाभ
चाय की चुस्की के साथ सेहत का भी रखें ख्याल, आयुर्वेद से जानें सही तरीका
सुस्ती और पेट से जुड़ी परेशानी का असली कारण है विरुद्धाहार, जानें दूध और दही के साथ क्या न खाएं
धीरे-धीरे कम होंगे डार्क सर्कल्स, अपनाएं ये दो मिनट की असरदार फेस एक्सरसाइज
रानी चटर्जी ने याद किए पुराने दिन, इस रोमांटिक गाने पर बनाया वीडियो
उबले आलू में छिपा है सेहत का खजाना, जानिए इसके आयुर्वेदिक गुण
नाश्ते के लिए बेस्ट है दलिया, पूरे शरीर को देगा एनर्जी का फुल डोज
मौसम के हिसाब से शरीर की सफाई जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताया आयुर्वेदिक तरीका
दिल और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है छुहारा, जानें रात के समय इसके सेवन के लाभ
बालों को पोषण देगा प्याज का रस, झड़ने समेत कई समस्याओं से मिलेगी राहत
स्वास्थ्य के लिए वरदान है विधारा, जड़ से लेकर फूल तक सब फायदेमंद
पानी की कमी शरीर को बना देती है बीमारी का घर, जानिए आयुर्वेद की राय
इम्यून सिस्टम बूस्ट कर रोगों से छुटकारा देता है 'रसराज'
जोड़ों के दर्द से हाल बेहाल? अश्वगंधा से मिलेगी राहत
पूर्वोत्तानासन: पीठ दर्द और तनाव से पाएं मुक्ति, शरीर बनेगा मजबूत
खाने के बाद करें ये तीन योगासन, नींद और पाचन दोनों में होगा सुधार
केले में है गुण भरपूर, जानें इसके चौंकाने वाले फायदे
पेट दर्द, गैस या अपच, हर समस्या सिर्फ एक चम्मच अजवाइन से होगी खत्म
सर्दियों में खुद को रखें स्वस्थ, अपनाएं ये पांच स्टेप्स
सर्दी-जुकाम के साथ-साथ चेहरे पर ब्यूटी क्रीम की तरह काम करती है भाप, जानें अनगिनत फायदे
सर्दियों में बाल झड़ने से हैं परेशान तो इसे रोकने के लिए आयुर्वेद में हैं प्रभावी तरीके
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, क्यों युवाओं में बढ़ रहे इसके मामले
सर्दी-जुकाम से लेकर त्वचा की देखभाल तक, हर दिन क्यों जरूरी है विटामिन सी
'त्रिदोषहर' है शहद, सही सेवन विधि बढ़ा सकती है इसके औधषीय गुण
सोते समय बच्चा बिस्तर पर कर देता है यूरिन? सिर्फ तन की नहीं, मन की भी है परेशानी
देखें आज 05/12/2025 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope