• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर में व्यापारी को जान से मारने की धमकी, कहा दिल्ली का बोल रहा हूं डॉन

Threatened to kill businessman in Jaipur, said Don speaking in Delhi - Jaipur News in Hindi

जयपुर। दिल्ली का डॉन बोल रहा हूं तेरा टिकट कट गया है जिससे मिलना है मिल ले कहकर व्यापारी को जान से धमकी देने का मामला मानसरोवर थाने में दर्ज हुआ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित धर्मपाल यादव उर्फ डी पी यादव (45) निवासी गोवर्धन पूरा चौकी कोटपुतली हाल गोनेर रोड लुनियावास खोनागोरियां को गिरफ्तार किया है। घटनाक्रम के मुताबिक कावेरी पथ मानसरोवर निवासी व्यवसाई भेरुनाथ माथुर ने सोमवार को मानसरोवर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट में बताया कि 2 दिन से उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति कॉल कर उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। धमकी देने वाला व्यक्ति अपना नाम डी पी यादव बता खुद को दिल्ली का डॉन बता रहा है और वह कह रहा है कि तेरा टिकट कट गया है । अब जिससे मिलना है मिले तेरा वक्त आ गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित धर्मपाल यादव उर्फ डीपी यादव को गिरफ्तार किया है।
पुजारी से हुई थी कहासुनी - पूछताछ में सामने आया कि 23 अप्रैल को गोनेर रोड स्थित बालक नाथ आश्रम में व्यापारी भैरू नारायण गया था। वहां किसी बात पर पुजारी से उसकी कहासुनी हो गई। पुजारी ने इस बारे में आरोपित को बताया जिसके बाद उसने कॉल कर उसे धमकाना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Threatened to kill businessman in Jaipur, said Don speaking in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: threatened, kill, businessman, jaipur, don, speaking, delhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved