जयपुर। भारतीय भू वैज्ञानिक सर्वेक्षण, जयपुर द्वारा 22 व 23 अक्टूबर को जवाहर कला केंद्र, जयपुर में ‘‘भूसंपदा-2018’’ प्रदर्षनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन 22 अक्टूबर को किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
यह प्रदर्शनी चट्टानों, खनिजों, जीवाष्मों और जीएसआई की गतिविधियों पर आधारित होगी। यह जानकारी भारतीय भू-वैज्ञानिक सर्वेक्षण के अपर महानिदेषक बृज कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इस प्रदर्षनी में सर्वेक्षण, खनिज अन्वेषण, रिमोट सेंसिंग, भूकंप भूविज्ञान में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न वैज्ञानिक उपकरण और प्रकाशनों सहित राजस्थान में उपलब्ध चट्टानों और खनिजों व राजस्थान और गुजरात में पाए जाने वाले विभिन्न युगों के जीवाश्म को भी प्रदर्शित किया जाएगा।
बृज कुमार ने बताया कि यह प्रदर्शनी स्कूल और भूविज्ञान के छात्रों के लिए वैज्ञानिकों से बातचीत करने और राज्य की भू संपदा के बारे में जानने के लिए महत्वपूर्ण रहेगी, साथ ही जीएसआई की गतिविधियों और कार्यक्रमों की जानकारी भी मिलेगी।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope