-वार्ता में आश्वासन मिलने के बाद महापड़ाव स्थगित ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
जयपुर। मंगलवार को राजस्थान बेरोजगार एकीकृत महासंघ अध्यक्ष उपेन यादव के नेतृत्व हजारों युवा बेरोजगारों ने कर्मचारी चयन बोर्ड का घेराव किया। उपेन ने तत्काल पीटीआई भर्ती परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग की। उपेन ने कहा कि कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 25 सितंबर 2022 को 5546 पदों पर पीटीआई भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसका दोगुना का परिणाम 21 अक्टूबर 2022 को निकाला गया। 6 महीने 4 दिन बीत जाने के बावजूद भी अभी तक फाइनल परिणाम जारी नहीं किया गया। जिसको लेकर युवा बेरोजगारों में बड़ा आक्रोश है। युवा बेरोजगारों के घेराव के बाद कर्मचारी चयन बोर्ड ने कमेटी का गठन किया। 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल की उपेन यादव के नेतृत्व में कर्मचारी चयन बोर्ड चेयरमैन हरिप्रसाद शर्मा और मुख्यमंत्री सचिव आरती डोगरा से सीएमओ में वार्ता हुई। वार्ता के बाद जल्द पीटीआई भर्ती का परिणाम जारी करने के आश्वासन पर युवा बेरोजगारों का कर्मचारी चयन बोर्ड पर महापड़ाव स्थगित कर दिया गया l
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope