• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंकों में भर्ती, निजीकरण और पेंशन माँग पर होगा देशव्यापी बैंक आंदोलन : सूरजभान आमेरा

There will be a nationwide bank movement on the demand of recruitment, privatization and pension in banks: Surajbhan Amera - Jaipur News in Hindi

जयपुर। ऑल इण्डिया बैंक एम्पलाईज एसोसिएशन AIBEA की राष्ट्रीय जनरल कौंसिल की दो दिवसीय बैठक 9,10 मई को केरल की वित्तीय व्यावसायिक राजधानी कोच्चि शहर में आयोजित की गई। राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन के उप महासचिव बैंक कर्मचारी नेता सूरज भान सिंह आमेरा ने बताया कि बैठक में देश के सभी राज्यो से कॉमर्शियल, सहकारी, ग्रामीण व निजी बैंकों से चुनिंदा 325 बैंककर्मी नेता, युवा व महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन से आर जी शर्मा, महेश शर्मा, सूरज भान सिंह आमेरा, रवि वर्मा, जयन्त परिहार, रवीदीप चतुर्वेदी, नरपत गहलोत, ललित गुप्ता व मेघा मलिक ने भाग लिया। आमेरा ने बताया कि एआईबीईए के राष्ट्रीय महासचिव सीएच वेंकटचलम ने बैठक में बैंकिंग सैक्टर की स्थिति, हालात, सरकार की रीति नीति व बैठक एजेंडा पर विस्तार से संबोधित किया गया जिस पर देशभर से आए प्रतिनिधियों द्वारा चर्चा की गई। आमेरा ने बताया कि एआईबीईए की राष्ट्रीय बैठक में दो दिन की गंभीर चर्चा के बाद ग्रामीण व सहकारी बैंकों में लंबित द्वि -पक्षिय वेतन समझौता लागू करने, 2 लाख रिक्त पड़े पदों पर सभी बैंकों में भर्ती करने, बैंक निजीकरण का विरोध क़ायम रखने, सहकारी बैंकों में 2 टियर बैंकिंग व्यवस्था लागू करने, सहकारी बैंकों को पुनर्पूंजीकरण सहायता जारी करने, सहकारी बैंकों में ओपीएस पेंशन लागू करने, सहकारी बैंकों को आर्थिक सक्षम बनाने व अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप बंद करने, ग्रामीण बैंकों को स्पॉन्सर बैंक में मिलाने, बैंकों में एजेंसी से लिए अस्थायी कर्मचारी, बीसी, डेली डिपॉजिटर, गार्ड को नियमित कर समुचित वेतनमान व सेवा सुरक्षा देने, नैनीताल बैंक को बीओबी में मिलाने व सभी निजी बैंकों का राष्ट्रीकरण करने, ट्रेड यूनियन अधिकारों पर हो रहे हमले का विरोध के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।
आमेरा ने बताया कि सभी बैंकों में लंबे समय से रिक्त पड़े हुए पदों पर भर्ती करने के लिए व सरकार की बैंक निजीकरण की रीति नीति पर लोक सभा चुनाव बाद देशव्यापी बैंक आंदोलन व हड़ताल का निर्णय किया गया। केरल प्रदेश बैंक एम्पलाईज यूनियन द्वारा शानदार बैठक आयोजन के लिए धन्यवाद के साथ दो दिवसीय बैठक का समापन हुआ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There will be a nationwide bank movement on the demand of recruitment, privatization and pension in banks: Surajbhan Amera
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, national general council, all india bank employees association aibea, kochi, kerala, financial business capital, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved