• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में मची श्री राम नाम की धूम, होगा महा आयोजन

There is a lot of fun in the name of Shri Ram in Shri Shri Krishna Balram Temple, a grand event will be held - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पूरे भारत का जनमानस राम का स्वागत करने के लिए बहुत उल्लासित है क्योंकि बस अब इंतज़ार की घड़ियाँ ख़त्म ही होने वाली हैं और अयोध्या में राम का आगमन हो रहा है| आज पूरा भारत इस ऐतिहासिक क्षण को देखेगा, पूरे देश में दीपोत्सव मनाया जाएगा, प्रभू राम के स्वागत में हर घर आँगन को सजाया गया है ऐसे में आज श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में प्रभू श्री राम के आगमन के स्वागत के लिए विशेष धूम मची हुई है| मंदिर में 10 दिवसीय राम कथा का आयोजन चल रहा है जिसमे भाग लेकर भक्त राम के अद्भुत भक्ति रस में लीन हो रहे हैं|

श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में भगवान श्री राम की अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा पर भक्ति और उल्लास का महा-आयोजन हो रहा है, आज सुबह 10 बजे से महा संकीर्तन का आयोजन होगा जिसमें भक्त प्रभू श्री राम का नाम लेकर भक्ति विभोर होंगे, इसके साथ ही शाम 7 बजे से भक्तों के लिए राम तारक यज्ञ का आयोजन किया जाएगा| आज भक्त नाम रामायण में रामायण के 108 श्लोकों का एक साथ उच्चारण करेंगे, शाम 8.15 बजे से महा आरती होगी और फिर दीपोत्सव में सारा मंदिर दीपों से झिलमिला उठेगा ऐसा लगेगा मानो दीपावली का उत्सव हो| मंदिर के अध्यक्ष अमितासन दास ने कहा की आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है जब पूरे भारत के लोग भगवान् राम की प्राण प्रतिष्ठा का अलौकिक क्षण देखेंगे| श्री श्री कृष्ण बलराम मंदिर में इस ऐतिहासिक क्षण के लिए महा-आयोजन किया गया है| उन्होंने कहा कि तुलसीदास जी ने श्री राम को एक आदर्श पुरुष के रूप में चित्रित किया है जिनमे सभी प्रकार के गुणों का समावेश है, प्रभू श्री राम करुणा, दया, क्षमा, सत्य, न्याय, सदाचार, साहस, धैर्य, और नेतृत्व जैसे गुणों के धनी हैं। वे एक आदर्श पुत्र, भाई, पति, राजा, और मित्र हैं। उन्होंने जयपुर की जनता से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पधारकर इस महा आयोजन को सफल बनाने का आग्रह किया|

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-There is a lot of fun in the name of Shri Ram in Shri Shri Krishna Balram Temple, a grand event will be held
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, ayodhya, ram, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved